स्मृति ईरानी के शो में होगी विदेशी मेहमान की एंट्री, एपिसोड में नजर आएंगे बिल गेट्स
एकता कपूर का मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस समय टीआरपी की दौड़ में सबसे आगे है। इस सीरियल ने 'अनुपमा' जैसी हिट सीरीज को भी कड़ी टक्कर दी है। भारत ही नहीं, अब यह शो विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स इस सीरियल में नजर आने वाले हैं। पहले तो लोगों ने इसे अफवाह माना, लेकिन अब स्मृति ईरानी ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है।

स्मृति ईरानी ने बताई सच्चाई
टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा, "मुझे खुशी है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर एक अहम संदेश देने के लिए हमारे बीच एक खास मेहमान आ रहे हैं।" उन्होंने बताया कि उन्होंने बिल गेट्स और उनके फाउंडेशन से संपर्क किया था ताकि शो के ज़रिए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाई जा सके। स्मृति ने एकता कपूर और अपने प्रोडक्शन हाउस का भी आभार जताया, जिन्होंने इस पहल को संभव बनाया।
क्या होगा बिल गेट्स का रोल?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल गेट्स शो में वीडियो कॉल के ज़रिए दिखाई देंगे। वे तुलसी (स्मृति ईरानी) और मिहिर से रिश्तों और स्वास्थ्य के विषय पर बात करते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि वे इस बातचीत के दौरान प्रेम और समझदारी का संदेश देंगे।
फैंस में बढ़ा उत्साह
बिल गेट्स की एंट्री की खबर से दर्शक बेहद उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब तो यह शो ग्लोबल लेवल पर हिट होने वाला है!" वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह टीवी की दुनिया का सबसे अनोखा कोलैबरेशन साबित होगा। ये पहली बार है जब बिल गेट्स भारत के किसी टीवी सीरियल में एंट्री करने वाले हैं। ऐसे में अब देखना है कि शो की टीआरपी बढ़ती है या नहीं। बात दें, शो का प्रोमो में जारी हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications