बिहार की क्वीन मनीषा रानी के रहे हैं 14–15 अफेयर, 2 को लेकर थी सीरियस, फिर क्यों हुआ ब्रेकअप?

Manisha Rani love affairs: बिहार की शान मनीषा रानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पहले 'बिग बॉस' और फिर 'झलक दिखला जा-11' जीतकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली मनीषा की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। मनीषा अपने फैंस के साथ अकसर अपनी लाइफ से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें शेयर करती रहती हैं।

नानी संग मस्ती करती दिखीं मनीषा
बीते दिनों मनीषा रानी ने एक क्लिप शेयर किया था, जिसमें उनकी नानी नजर आ रही थीं। मनीषा अपनी नानी से बातचीत में बोलीं कि उन्हें कैसा लड़का चाहिए। नानी ने भी नातिन को जल्द शादी करने की सलाह दी। ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आया था और मनीषा की शादी की खबरें चर्चा में आ गईं।

Bihar queen Manisha rani

प्यार में झेल चुकीं दर्द
मगर क्या आप जानते हैं कि प्यार में मनीषा रानी ने दर्द ही सहा है। वो भी एक बार नहीं बल्कि दो दो बार। जी हां! इतना ही नहीं चुलबुली और हमेशा खिलखिलाने वाली मनीषा रानी ने एक या दो नहीं बल्कि कई सारे लड़कों को डेट किया है। ये बात मनीषा ने खुद एक इंटरव्यू में कुबूल की थी।

मनीषा ने खोला रिलेशनशिप का राज
बताते चलें कि सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में मनीषा रानी ने बताया कि उनका आखिरी रिलेशनशिप साल 2020 में था। जब उनसे ब्रेकअप का कारण पूछा गया तो मनीषा रानी ने ऐसा जवाब दिया, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

क्यों हुआ था ब्रेकअप?
मनीषा ने बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उनपर तमाम तरह की पाबंदियां लगाता था। वो कहता था ऐसे वीडियोज मत बनाया करो। ऐसे कपड़े मत पहना करो। कमेंट्स से भी उसे परेशानी होती थी। इसके बाद मनीषा ने बताया कि बिहार का लड़का था और मुंबई एक्टर बनने आया था। इसके बाद वो बिजनेसमैन बन गया और दुबई शिफ्ट हो गया।

'उसके पास बहुत पैसा था मगर...'
मनीषा बताती हैं कि वो जब दुबई गया तो ही रिश्ता खराब होने लगा था। मनीषा बोलीं कि उसे दुबई भेजने वाले हम ही थे। इसके बाद मनीषा ने कहा कि वो बहुत पैसे वाला था। उसे पैसे की कोई कमी नहीं थी। सब सही था मगर जिस फील्ड से मैं हूं, एक साथ देने वाला इंसान चाहिए होता है।

मनीषा ने फैंंस को किया हैरान
इसके बाद सिद्धार्थ ने मनीषा से पूछा कि कितने रिलेशनशिप थे तो मनीषा ने हंसते हुए कहा कि सीरियस वाले तो सिर्फ 2 ही हुए हैं, नॉर्मल वाले तो 14-15। इसके बाद मनीषा जोर जोर से हंसने लगीं। इस क्लिप पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस की फेवरेट मनीषा रानी की लाइफ में सभी को दिलचस्पी रहती है। ऐसे में उनके इस खुलासे ने फैंस को हैरान करके रख दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+