Bigg Boss OTT: राकेश बापट ने शमिता शेट्टी को कहा-I love you! एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें Video
Bigg Boss OTT: राकेश बापट ने शमिता शेट्टी को कहा-I love you! एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट, देखें Video
मुंबई, 16 सितंबर: बिग बॉस ओटीटी का आखिरी हफ्ता कई उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है। सभी कंटेस्टेंट खुद को ट्रॉफी के काबिल साबित करने में लगे हुए हैं। इसी बीच एक सरप्राइज मिड वीक इविक्शन में सिंगर नेहा भसीन बिग बॉस ओटीटी के घर से बेघर हो गई हैं। अब राकेश बापट, शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट और प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में हैं। लेकिन इन सब के बीच जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है राकेश बापट और शमिता शेट्टी के बीच का कनेक्शन। राकेश और शमिता के बीच लव एंगल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

राकेश बापट ने किया अपने प्यार का इजहार
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में फिल्म तुम बिन के अभिनेता और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट राकेश बापट शमिता को 'आई लव यू' कहते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बातचीत के दौरान शमिता ने राकेश से उसे कुछ अच्छा कहने के लिए कहा। जिसके बाद राकेश ने कुछ देर सोचने के बाद शमिता से कहा, "Je t'aime'' ये एक फ्रेंच शब्द है, जिसका मतलब 'आई लव यू' है।

शमित बोलीं- राकेश तुम जानते हो क्या बोल रहे हो...?
राकेश ने जैसे ही "Je t'aime''शमिता को बोला। शमिता फौरन रिएक्शन देते हुए पूछती हैं, ''क्या आप जानते भी हैं कि "Je t'aime'' का मतलब क्या होता है?'' राकेश जवाब देते हुए कहते हैं, हां मैं करता हूं।
ये सुन शनिता हैरान रग गईं। राकेश ने फिर से कहा, मैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकता हूं। इसी बातचीत के दौरान शमिता राकेश से कहती है कि वह कभी भी उनके बारे में कुछ अच्छा नहीं बोलते हैं। राकेश ने जिसका जवाब देते हुए कहा, ''मुझे कुछ अच्छा दिखना भी तो चाहिए। ''

शमिता शेट्टी की मां ने भी की राकेश बापट की तारीफ
बिग बॉस ओटीटी घर के अंदर फैमिली वीक में शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी आई थीं। मां से बात करते हुए शमिता राकेश के बारे में पूछती हैं। शमिता कहती हैं,राकेश अच्छे हैं ना? जिसका जवाब देते हुए सुनंदा शेट्टी ने कहा, ''राकेश आप इस घर के जेंटलमैन हैं। आपको बदलने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आप जेंटलमैन के साथ-साथ स्वीट भी हैं। मुझे आपका शांत और सिंपल नेचर पंसद है। आप कुछ भी गलत नहीं कर रहे हो।''












Click it and Unblock the Notifications