ट्रोलर्स पर भड़की उर्फी जावेद, कहा-मैं जावेद अख्तर की पोती नहीं, नहीं मानती इस्लाम
बिकीनी फोटो पर ट्रोल करने वालों को उर्फी जावेद का जवाब,कहा-मैं जावेद अख्तर की पोती नहीं, नहीं मानती इस्लाम
नई दिल्ली, 12 दिसंबर। बिस बॉस ओटीटी में अपनी हॉट और बोल्ड लुक से जलवा बिखेरने वाली एक्टर और मॉडल उर्फी जावेद( Urfi Javed) भले ही बिग बॉस के घर में लंबे समय तक नहीं टिक पाई, लेकिन सोशल मीडिया पर वो खूब जलवे बिखेरती है। अपने अतरंगी कपड़ों और ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर उर्फी जहां चर्चा में रहती हैं तो वहीं वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी रहती हैं।

बिकीनी फोटो पर हुई ट्रोल
उर्फी जावेद उन एक्टेसस में शामिल है, जो एक ओर तो फैंस के दिलों पर राज करती है, तो वहीं दूसरी ओर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है। उर्फी की तस्वीरें वायरल तो होती हैं, लेकिन वो ट्रोलर्स की ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती है। हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स को आंकड़ा पार किया। अपने फॉलोअर्स का धन्यवाद करने के लिए उर्फी ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर की, जिसके बाद वो तस्वीर वायरल हो गई। हालांकि वो फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

ट्रोलर्स को करारा जवाब
दरअसल एक ट्रोलर ने उनकी फोटो शेयर कर इस्लाम से जोड़ते हुए सवाल किया। निदा नामक सोशल मीडिया यूजर ने उर्फी की बिकीनी फोटो को शेयर करते हुए एक ट्वीट किया और लिखा कि 'कोई जावेद अख़्तर जी से पूछो कि इस्लाम में ये नंगापन अलाउ है या नहीं..?' इस ट्विट के बाद उर्फी ने इसे रिट्वीट कर करारा जवाब दिया। उनके जवाब को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी बेबाकी को भी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि उर्फी यूं को ट्रोलिंग पर ध्यान नहीं देती, लेकिन वक्त आने पर ट्रोलर्स को करारा जवाब भी देती हैं।

मैं जावेद अख्तर की पोती नहीं
उर्फी ने इस ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए A, B, C, D में जवाब लिखा। उर्फी ने लिखा A- मैं जावेद अख्तर की पोती नहीं हूं। B- मेरी च्वाइस मेरी खुद की है, मेरी दादा की इच्छाओं की नहीं, चाहे वो जो भी हो। C- इस्लाम में तो सोशल मीडिया पर होने की भी अनुमति नहीं है, इसलिए तुम अपना अकाउंट फौरन डिलीट कर दो। D- मैं इस्लाम को नहीं मानती, लेकिन तुम करती हो। उर्फी के फैंस उनके इस जवाब को खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि इस ट्विटर अकाउंट से ये ट्विट किया गया है वो वैरिफाइड नहीं है, लेकिन इस अकाउंट्स को कई सेलेब्स फॉलो करते हैं।

बिस बॉस से मिली पहचान
आपको बता दें कि उर्फी साल 2016 से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें पहचान बिग बॉस ओटीटी से मिली। बिस बॉस में अपने छोटे से सफर में ही उर्फी ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। उर्फी जावेद के हटकर स्टाइल ने उन्हें अलग पहचान बना दी, जिसके बाद से उर्फी लगातार मीडिया में छाई रहती हैं।

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 2 मिलियन फॉलोअर्स
उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर दो मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। इस मौके पर उर्फी ने खास वीडियो भी बनाकर अपने फैंस का धन्यवाद किया है। अपने आउटफिट को लेकर चर्चाओं में रहने वाली उर्फी ने इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी अपने फैंस के साथ साझा की। अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी ने अपनी ड्रेस और अपने हाथों से दिल का सिंबल बनाया और फैंस का शुक्रिया अदा किया है।












Click it and Unblock the Notifications