Bigg Boss OTT 3: जल्द आने वाला है सलमान खान का शो, जानिये क्यों चर्चा में है इस ट्रांसजेंडर का नाम?
Bigg Boss OTT 3 : सलमान खान के मशहूर शो 'बिग बॉस' को लेकर फैंस का क्रेज देखते ही बनता है। कुछ ही समय पहले बिग बॉस 17 खत्म हुआ है। शो के विजेता मुनव्वर फारुकी रहे थे, वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर अप रहे। इससे पहले विजेता एल्विश यादव रहे थे। अब बिग बॉस ओटीटी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बेहद जल्द बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू होने वाला है। फैंस को शो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। सभी लोग जानने को बेताब हैं कि आखिर शो कब शुरू होगा। इस बीच खबर सामने आई है कि शो 3 महीने में स्ट्रीम हो जाएगा। शो की खबरों के बीच ट्रांसजेंडर पूजा का नाम भी खूब चर्चा में है।

हालांकि, इस खबर को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है मगर शो के अंदरूनी सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है। जल्द ही शो के शुरू होने को लेकर अनाउंसमेंट भी हो जाएगी। मगर खबरे हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 में काफी मजा आने वाला है।
बताते चलें कि सलमान खान के शो बिग बॉस की टीआरपी तगड़ी है। मेकर्स ने साल 2021 में शो को ओटीटी पर लॉन्च करने का फैसला लिया। ओटीटी को भी लोग बेहद पसंद करते हैं। पहले शो को करण जौहर जबकि दूसरे शो को खुद सलमान खान ने होस्ट किया था। दूसरे शो के विनर एल्विश यादव रहे थे।
बताते चलें कि इस बार ओटीटी 3 में ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा का नाम भी सामने आ रहा है। खबरे हैं कि वे बतौर कंटेस्टेंट शो में शामिल हो सकती हैं। ऐसे में फैंस स्क्रीन पर उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। शो को लेकर भी फैंस की एक्साइटमेंट काफी शानदार है।
कौन हैं ट्रांसजेंडर पूजा?
बताते चलें कि पूजा शर्मा रेखा एक कंटेंट क्रिएटर हैं। वे एक ट्रांसजेंडर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। मुंबई लोकल में डांस करने का उनका एक क्लिप अचानक वायरल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications