कृतिका मलिक ने सरेआम रणवीर शौरी के साथ की ऐसी हरकत, पति अरमान मलिक के उड़ गए होश
Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लोगों ने खूब पसंद किया था। शो खत्म हो चुका है और सना मकबूल इस सीजन की विनर रही हैं। हालांकि शो की चर्चा अभी तक जारी है। ग्रैंड फिनाले एपिसोड के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
रणवीर शौरी-कृतिका मलिक का वीडियो वायरल
इन्हीं वीडियोज में से एक यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक और रणवीर शौरी की है। वायरल हो रहे इस वीडियो में बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी अपनी सह साथी कृतिका मलिक के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं।

कृतिका मलिक का एलिमिनेशन सीन
वहीं इस दौरान कृतिका के पति यूट्यूबर अरमान मलिक और पहली पत्नी पायल भी वहां मौजूद थे। ये नजारा देख कृतिका के पति अरमान मलिक की प्रतिक्रिया भी कैमरे में दर्ज हो गई थी। वायरल वीडियो में कृतिका मलिक के शो से एलिमिनेशन का सीन दिखाया गया है।
यूट्यूबर अरमान मलिक का सनसनीखेज खुलासा, पहली पत्नी पायल को सरेआम किया बेइज्जत, कौन है ये राहुल?
रणवीर शौरी ने कृतिका को किया था किस
आपको बता दें कि कृतिका मलिक ने शो के टॉप 5 में जगह बनाई थी। ग्रैंड फिनाले में जब उनका एलिमिनेशन हुआ तो होस्ट अनिल कपूर ने उनसे बाकी बचे घरवालों से विदा लेकर स्टेज पर आने के लिए कहा। इस दौरान कृतिका उठीं और रणवीर शौरी से ऑल द बेस्ट कहा। साथ ही बोलीं- मुझे पता है आप ही जीतोगे। इसके बाद रणवीर शौरी ने कृतिका के पास आकर उन्हें गले लगाया और उनके गाल पर किस कर लिया। अब ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अरमान मलिक को किया जा रहा है ट्रोल
वीडियो में अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल का रिएक्शन भी देखा जा सकता है। रणवीर शौरी जब कृतिका को किस करते हैं तो पायल और अरमान बस देखते रह जाते हैं। उनके चेहरे पर कोई मुस्कान नजर नहीं आती है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग अरमान मलिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अब रणवीर शौरी को भी थप्पड़ मार दो। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- किसी ने किस किया तब भी कुछ नहीं और किसी ने बस ये कहा भाभी अच्छी लगती है, तो थप्पड़ मार दिया।












Click it and Unblock the Notifications