यूट्यूबर अरमान मलिक का सनसनीखेज खुलासा, पहली पत्नी पायल को सरेआम किया बेइज्जत, कौन है ये राहुल?

Youtuber Armaan Malik: दो पत्नियों वाले फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में मौजूद हैं। बिग बॉस के घर में रहते हैं अरमान मलिक की पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आपको बता दें कि अरमान मलिक की दोनों पत्नियां, पायल और कृतिका भी उनके साथ बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई हैं।

अरमान मलिक का पुराना वीडियो वायरल
बिग बॉस के घर में पायल और कृतिका भी अरमान मलिक से अपनी शादी को लेकर कई तरह के राज खोलती नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में रहकर तीनों लोग इस समय सुर्खियां बटोरते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अरमान मलिक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

youtuber armaan malik

'दूसरी शादी पायल से पूछकर ही की थी'
इस वीडियो में अरमान मलिक साफ साफ कह रहे हैं कि उन्होंने दूसरी शादी पायल से पूछकर ही की थी। अरमान मलिक कह रहे हैं कि कृतिका से उनकी शादी के बारे में पायल को पहले से पता था। इसके बाद वो कह रहे हैं कि पायल के घरवालों ने उन पर केस भी कर दिया था।

'प्रॉपर्टी के कागज लेकर चली गई थी पायल'
अरमान मलिक वीडियो में कह रहे हैं कि पायल के घरवाले उन पर तलाक देने का प्रेशर डाल रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं अरमान मलिक ये भी कह रहे हैं कि कृतिका से शादी हो जाने के बाद पायल बेटे चिरायु और प्रॉपर्टी के कागज लेकर अपने मायके चली गई थी।

'पायल ने राहुल से की थी दूसरी शादी'
वहीं वायरल वीडियो के बीच में अरमान मलिक ने एक राहुल शख्स का भी नाम लिया है। अरमान मलिक ने कहा- राहुल जिससे पायल ने दूसरी शादी की थी उसने भी उन पर केस कर दिया है। इसी वीडियो को देखने के बाद से लोग कयास लगा रहे हैं कि पायल जब अरमान मलिक को छोड़कर अपने मायके चली गई थीं, उस समय उन्होंने राहुल नाम के उस शख्स से दूसरी शादी भी कर ली थी।

आखिर कौन है ये राहुल
हालांकि राहुल से पायल की शादी होने के बार में अबतक किसी को कुछ नहीं पता था। ये राहुल कौन है इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। अरमान मलिक या फिर उनकी दोनों पत्नियों ने भी कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+