Bigg Boss Ott 2: कौन हैं मनीषा रानी ? Tik Tok वीडियोज से सीधे पहुंच गईं बिग बॉस, जानें कैसे हुईं फेमस
Bigg Boss Ott 2 Manisha Rani: 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 आज 17 जून से शुरू होने जा रहा है। ये रिएलिटी शो हर रात 9 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इस शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करेंगे। इस शो में इस बार टीवी एक्टर्स के साथ साथ कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूब व्लॉगर भी कंटेस्टेंट्स के रूप में नजर आएंगे। इस लिस्ट में एक नाम बिहार की मनीषा रानी का भी है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी अपने फनी वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। आइए जानते हैं कौन हैं मनीषा रानी और कैसे हुईं ये इतनी फेमस।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 'बिग बॉस ओटीटी 2' में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मनीषा रानी कंटेस्टेंट बनकर आने वाली हैं। मनीषा रानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने फनी वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर, एक्टर और एंटरटेनर भी हैं।

कौन हैं मनीषा रानी
'बिग बॉस ओटीटी' के कंटेस्टेंट लिस्ट में नाम आने के बाद से मनीषा रानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। कुछ लोग तो मनीषा की तुलना 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल के साथ भी कर रहे है। आपको बता दें कि मनीषा रानी की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है।
मनीषा बनीं पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
बिहार की रहने वाली मनीषा रानी आज के समय में एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह अपने फनी वीडियोज और रील्स के लिए लोगों के बीच काफी फेमस हैं। मनीषा के अधिकतर वीडियोज कपल्स के रिलेनशनशिप, बॉयफ्रेंड, शादी, अफेयर और गोल्ड डिगर जैसे टॉपिक पर आधारित होते हैं। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान मनीषा के कुछ रील्स वीडियोज काफी वायरल हुए थे जिससे उन्हें खूब पहचान मिली थी। उन्हें सोशल मीडिया पर कॉमेडी क्वीन कहकर भी बुलाया जाता है।
टिक टॉक वीडियोज में आती थीं नजर
आपको बता दें कि कोरोना काल से पहले मनीषा रानी के ज्दातार वीडियोज टिक-टॉक पर नजर आते थे लेकिन जब से इस ऐप को भारत में बंद कर दिया गया उसके बाद से मनीषा ने इंस्टाग्राम पर अपनी अदाएं बिखरेना शुरू कर दिया था। मनीषा का बिहारी लेडी स्वैग और दिलफेंक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है। इसी के चलते वह कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुकी हैं।
डांस रिएलिटी शो में लो चुकी हैं हिस्सा
'द कपिल शर्मा शो' में मनीषा रानी नेबॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को प्रोपज किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जानकारी के अनुसार मनीषा रानी डांसर बनना चाहती थीं। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह साल 2015 में 'डांस इंडिया डांस' में कंटेस्टेंट बनकर आई थीं। उन्होंने इस डांस रिएलिटी शो में कई धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी।












Click it and Unblock the Notifications