'फॉलोअर्स खरीदते हो या फिर..', सलमान खान की फटकार से रोने लगे एल्विश यादव, भाईजान हो रहे ट्रोल

बिग-बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड के वार में सलमान खान ने एल्विश यादव की क्लास लगाई। जिसके बाद वह शो में बुरी तरह रोने लगे।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का सबसे चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है। एक्टर हर वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। वहीं इस बार सलमान खान के निशाने पर एल्विश यादव रहे जिनकी एक्टर ने जमकर लताड़ लगाई। जिसके बाद वह अचानक रोने लगे और फिर उनकी मां को शो में बुलाया गया। चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।

क्या है पूरा माजरा?
दरअसल, टास्क के दौरान एल्विश यादव और बेबीका धुर्वे के बीच तीखी बहस हो गई। जिसके बाद एल्विश गुस्से से लाल हो गए और उन्होंने बेबीका के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसी मामले को लेकर सलमान खान ने वीकेंड के वार में एल्विश की जमकर क्लास लगाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Salman Khan

सलमान ने लगाई एल्विश की क्लास
वीकेंड के वार में सलमान खान ने एल्विश यादव को काफी कुछ कहा। जिसके बाद एल्विश की आंखो में आंसू आ गए। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा "कितने फॉलोअर्स होंगे भाई? बढ़ाना चाहते हो या घटाना चाह रहे। अगर अच्छा कॉन्टेंट डालोगे, अच्छी बातें करोगे- मोटिवेशनल, कॉमेडी, फिटनेस, ये क्रिन्ज कॉन्टेंट डालकर फायदा क्या है। सलमान यहीं नहीं रूके उन्होंने एल्विश के फॉलोअर्स पर भी तंज कसा।

एल्विश के छलक पड़े आंसू
सलमान खान ने एल्विश यादव को कहा कि, क्या उनके फॉलोअर्स उन्हें फ्री में जॉइन करते हैं या पैसे लेते हैं। सलमान ने जिक्र किया कि एल्विश के पिता प्रोफेसर हैं। साथ ही एक्टर ने एल्विश की उनकी मां से बात करवाई। मां की शक्ल वीडियो कॉल पर देखते ही एल्विश की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद एल्विश ने सलमान खान के कहने पर बेबीका से माफी मांगी।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए सलमान खान
हालांकि एल्विश को खरी खोटी सुनाने के मामले फैंस ने सोशल मीडिया पर सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई एल्विश के फैंस आपके फैंस की तरह बिकाऊ नहीं हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जिस दिन एल्विश आर्मी ने यह शो देखना बंद कर दिया ना सबको समझ आ जाएगा।' फिलहाल ट्विटर पर #ElvishArmy काफी ट्रेंड कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+