'ये सब क्या चल रहा है?' Salman Khan ने बिग-बॉस होस्ट करते हुए किया धूम्रपान! एक्टर की वायरल फोटो से मचा बवाल
बिग-बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार होस्ट करते हुए सलमान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्हें अपने हाथों में सिगरेट पकड़े हुए देखा जा सकता है।
Salman Khan: सलमान खान का चर्चित शो बिग-बॉस ओटीटी 2 में पिछले दिनों आंकाक्षा पुरी और जद हदीद के लिक-लॉक की वजह से काफी बवाल हुआ। जिसके बाद एक्ट्रेस को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सलमान खान ने वीकेंड के वार पर दोनों की जमकर फटकार लगाई लेकिन अब खुद शो में एक्टर ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनाई जा रही है।
सलमान खान ने शो में किया धुम्रपान?
सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें वह वीकेंड का वार होस्ट करते हुए घर के सभी कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान सलमान खान धूम्रपान करते दिखाई दिए। नेशनल टेलिविजन पर एक्टर की इस हरकत से फैंस काफी नाराज हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक्टर की तस्वीर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सलमान खान की इस वायरल फोटो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, हम जानते हैं कि आप एक पाखंडी हैं लेकिन अगर आप दूसरों को लेक्चर दे रहे हैं तो कम से कम उस पर पहले खुद खड़े उतरें। वहीं अन्य यूजर ने उन्हें आकांक्षा और जद की क्लास लगाने पर भी सलमान को खूब खरी खोटी सुनाई। सलमान ने उन्हें परवरिश, परिवार की वैल्यू और कल्चर का ज्ञान दिया था। वहीं अब उनकी सिगरेटी की फोटो देखकर लोगों का कहना है कि वह खुद ये सब क्या कर रहे हैं।
फैंस बोले-ये सब क्या चल रहा है?
याद दिला दें कि, सलमान खान ने जद हदीद और आकांक्षा की क्लास लगाते हुए कहा था कि, "ये शो है पर्सनैलिटी का और आप दोनों ने अपनी असली पर्सनैलिटी दिखाई दी। ये स्क्रिप्टेड नहीं है। तो ये आप दोनों ने जो किया है ये आप दोनों ने अपनी मर्जी से किया है। तुमलोग को ये सब करना है तो कहीं और जाके करो। मेरा काम खराब मत करो। परवरिश, परिवार, नैतिकता, क्या वो कार्य अपने सभ्यता को लेके था।" फिलहाल सलमान खान की इस तस्वीर से सोशल मीडिया पर फैंस आगबबूला हो गए हैं और उन्हें लगातार बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications