Bigg Boss OTT 2 का नया घर उड़ा देगा आपके होश, ऐसी चीजों से तैयार किए गए हैं घर के आइटम्स

Bigg Boss Ott 2 House: 'बिग बॉस ओटीटी 2' इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आपको बता दें कि सलमान खान आगामी 17 जून 2023 से बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 की शुरुआत करने जा रहे हैं। ये रिएलिटी शो छह सप्ताह तक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा जिसमें 24×7 कई कैमरों के साथ एक 'अजीब' घर में 13 कंटेस्टेंट्स रहने वाले हैं। इन कंटेस्टेंट्स में कुछ टीवी सेलेबस के अलावा यूट्यूब व्लॉगर भी शामिल हैं। ये रिएलिटी शो दर्शकों का मनोरंजन करेन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

घर का पहला लुक जारी करते हुए, डिजाइनर ओमंग कुमार ने कहा कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' घर का फोकस 'स्थिरता' पर होगा। उन्होंने बताया- घर को आज के समय में 'कुछ युवा और प्रासंगिक' बनाने की दृष्टि से डिजाइन किया गया है। हमने रोजमर्रा की चीजों में कला की खोज के लिए एक अपरंपरागत दृष्टिकोण अपनाया है जो ये साबित करेगा कि अप्रत्याशित वस्तुएं भी कला के असाधारण कार्य को पूरा सकती हैं।

bigg boss

आर्ट म्यूजियम की तरह लगेगा नया घर
डिजाइनर ओमंग कुमार ने कहा- बिग बॉस ओटीटी 2 के इस नए घर को रिसाइकिल्ड मैटिरयल के आर्ट म्यूजियम की तरह लोगों के सामने पेश किया जाएगा। जहां पर खराब हुईं वस्तुओं को एक नया जीवन देकर और ट्रांसफॉर्म कर कुछ सुंदर चीजें बनाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस के घर के प्रवेश द्वार को डिजाइन करने के लिए प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कई खराब प्लास्टिक के सामानों से लैंप और झूमर जैसे सजावटी चीजें भी बनाई गई हैं।

रसोई में लगाए गए अंडे के डब्बे
रसोई को दीवारों पर अंडे के डिब्बों के साथ डेकोरेशन किया गया है, जो कि एक जबरदस्त लुक दे रहे हैं। रसोई के बर्तन जैसे चम्मच, स्पैचुला और करछी को एक आकर्षक कला का रूप दिया गया है। वहीं डाइनिंग एरिया में क्रिएटिविटी दिखाने के लिए स्प्रिंग और क्लिप हैंगर्स का इस्तेमाल किया गाय है जो कि देखने में काफी अद्भुत लग रहा है।

बेडरूम को दिया गया है साइकेडेलिक टोन
बिग बॉस ओटीटी 2 के बेडरूम को साइकेडेलिक टोन और पैटर्न से सजाया गया है जो कि कंटेस्टेंट्स को एक शांत और मजेदार वाइब देगा। वहीं बाथरूम में टॉयलेट की सीटें रचनात्मक रूप से दीवारों पर रखी गई हैं जिन्हें आईने के साथ एक अलग लुक दिया गया है। इसके अलावा लोफाह, ब्रश और यहां तक ​​कि रिसाइकिल कचरे डिब्बे का इस्तेमाल लाइटिग फिंक्सिंग के लिए किया गया है।

घर में बना 'ब्लैक लव एरिया'
इस सीजन में घर में एक 'ब्लैक लव एरिया' सहित कई लाउंज जोन भी बनाए गए हैं। वहीं ब्लैक लव एरिया नें घर के सदस्य दीवारों पर तकियों की मदद से अपने विचारों को लिख सकते हैं। इन तकियों के ऊपर कई तरह के शब्द लिखे गए हैं। ये विचार व्यक्त करने का एक रचनात्मक रूप है। गार्डन एरिया में एक स्विमिंग पूल और एक वेल मेंटेंड जिम है। इसमें एक खास जेल सेटअप भी है, जिसके बारे में लोगों को आने वाले दिनों में पता चलेगा।

17 जून से शुरू होगा शो
शो के मेकर्स ने पहले ही इसका एक टीजर जारी कर दिया है जिसमें प्रतियोगियों का खुलासा किया गया है। इस बार इस रिएलिटी शो में आलिया सिद्दीकी, पलक पुरस्वानी, अविनाश सचदेव, मनीषा रानी, फुकरा इंसान, पुनीत सुपरस्टार, आकांक्षा पुरी, जिया शंकर, फलक नाज, साइरस ब्रोचा, जाद हदीद और बेबिका धुर्वे शामिल हैं। ये शो आगामी 17 जून से बिग बॉस हर रोज जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+