Bigg Boss OTT 2: कुछ ही मिनटों में शुरू होगा ग्रैंड फिनाले, सज चुका है मंच, मेहमान बनकर पहुंचेंगे ये सेलेब्स

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale: फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। 58 दिनों के बाद 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर के नाम की आज रात घोषणा हो जाएगी। शो के होस्ट सलमान खान खुद विनर के नाम की घोषणा करेंगे। इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले का मंच सज चुका है। शो के टॉप-5 फाइनलिस्‍ट एल्‍व‍िश यादव, अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी भी इवेंट के लिए तैयार हो चुके हैं। आज रात यानी 14 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमाा पर रात 9 बजे से ये ग्रैंड फिनाले स्ट्रीम होगा जिसे लोग फ्री में देख सकते हैं।

ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगे ये मेहमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की प्रइज मनी दी जाएगी। ग्रैंड फिनाले में पांच फाइनलिस्ट के अलावा शो से पहले ही एविक्‍ट हो चुके कंटेंस्‍टेंट्स यानी आकांक्षा पुरी, साइरस ब्रोचा, जद हदीद, आलिया सिद्दीकी, अविनाश सचदेव, आशिका भाटिया, फलक नाज, पलक पुरसवानी और जिया शंकर भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा स्‍टेज पर जिम्‍मी शेरगिल, एलनाज नौरोजी, कृष्‍णा अभ‍िषेक, आयुष्‍मान खुराना और अनन्‍या पांडे भी गेस्ट बनकर पहुंचेंगे।

Bigg Boss OTT 2 Grand Finale

पूजा भट्ट को सपोर्ट करते नजर आएंगे पापा महेश भट्ट
शो की टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक पूजा भट्ट के पिता यानी बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट भी बेटी के सपोर्ट में शो में पहुंचेंगे। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि उन्हें देखकर पूजा भट्ट इमोशनल होती नजर आएंगी। प्रोमो में बाकी फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले भी नजर आ रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान आज रात को 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' के विनर के नाम की अनाउंसमेंट करेंगे। ग्रैंड फिनाले में बिग बॉ ओटीटी 2 के कई सदस्य दमदार परफॉर्मेंस भी देंगे। इसी बीच शो के प्रोमो सामने आने लगे हैं। नए प्रोमो में अविनाश सचदेव और फलक नाज की परफॉर्मेंस की झलक दिखाई गई है।

अविनाश सचदेव और फलक नाज का डांस
बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले के नए प्रोमो में अविनाश सचदेव और फलक नाज एक साथ 'ये जवानी है दीवानी' सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फिनाले में एक बार फिर से इन दोनों की बॉन्डिंग देखने को मिलेगी। डामस में दोनों की केमिस्ट्री भी साफ नजर आएगी।

पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे का वीडियो क्लिप वायरल
वहीं दोपहर 12 बजे के बाद अब वोटिंग लाइन्‍स बंद हो चुकी हैं। जल्द ही शो के विनर का नाम सबके सामने होगा। इसी बीच पूजा भट्ट और बेबिका धुर्वे की फिनाले परफॉर्मेंस का सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में पूजा भट्ट अपने अंदाज में कहती हैं- बिग बॉस में जो तमाम लोग करते हैं, वो करते नहीं हैं हम। इसके बाद दोनों 'कोई जाए तो ले आए मेरी लाख दुआएं पाए...' गाने पर परफॉर्म करती हैं। इस बीच बेबिका धुर्वे कहती हैं- जिनकी थी नीयत खोटी, उनकी कर दी मैंने बोटी-बोटी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+