Bigg Boss Ott 2: जद हदीद और आकांक्षा पुरी ने पार की सारी हदें, सबके सामने खुलेआम किया लिप-लॉक

Akanksha Puri Jad Hadid Liplock: बिग-बॉस ओटीटी 2 जब से शुरू हुआ है तभी से चर्चा में है। पिछले दिनों पुनीत सुपरस्टार को घर की प्रॉपर्टी से छेड़छाड़ करने पर घर से निकाल दिया गया था। अब आकांक्षा पुरी और जद हदीद का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस हैरान है।

आकांक्षा पुरी और जद हदीद ने किया लिप लॉक
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आकांक्षा पुरी और जद हदीद अपनी हद पार करते हुए घर में सबके सामने लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सभी घरवाले गार्डन एरिया में खड़े हुए हैं और आकांक्षा पुरी और जाद हदीद सबके सामने एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए।

Jad Hadid

पूजा भट्ट ने की रोकने की कोशिश
दरअसल, अविनाश ने दोनों को एक टास्क दिया था। जिसके बाद जद हदीद और आकांक्षा पुरी एक दूसरे को कम से कम 30 सेकंड तक किस करते हैं। हालांकि टास्क करते-करते दोनों एक दूसरे को रोक नहीं पाए और किस करते हुए इस कदर डूब गए कि वह भूल ही गए आसपास सभी घरवाले हैं। ये सब देख बाकि घरवाले अनकंफर्टेबल हो जाते हैं और फिर पूजा भट्ट उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
हालांकि लोगों को आकांक्षा पुरी और जद हदीद का यह रवैया पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया दोनों को बुरी तरह ट्रोल दोनों को ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "कहां तो आकांक्षा को जाद के टच करने से भी दिक्कत हो रही थी और अब ये किस करके जी पा रही है"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "मेकर्स अपने शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए अब इस लेवल पर आ पहुंचे हैं"।

जद के छुने पर आकांक्षा ने सुनाई थी खरीखोटी
बता दें कि, इससे पहले आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सामने आया था। जो कि काफी विवादों में रहा। वीडियो में जद आकांक्षा को छुने की कोशिश करते हैं तभी आकांक्षा बहुत असहज महसूस करती हैं और उन्हें ऐसा करने से मना कर देती हैं। शो में जद हदीद की इमेज एक फ्लर्टी के तौर पर की जाती है। उन्होंने इससे पहले आकांक्षा को किस करने की इच्छा जताई थी।

आलिया सिद्दीकी हुईं एलिमिनेट
बिग-बॉस ओटीटी 2 में इस बार कई सारे ट्विस्ट और टर्न चल रहे हैं। पहले पुनीत सुपरस्टार को 24 घंटे में ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब इस वीकेंड नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी को कम वोटों की वजह से एलिमिनेट कर दिया गया। अब देखना होगा आकांक्षा और जद हदीद के लिप-लॉक पर सलमान खान क्या एक्शन लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+