Bigg Boss OTT 2: फिनाले से ठीक पहले अस्पताल में भर्ती हुए अभिषेक मल्हान, बहन ने बताई कैसी है हालत
Abhishek Malhan Hospitalised: सलमान खान का सबसे चर्चित शो 'बिग-बॉस ओटीटी 2' का आज यानी 14 अग्स्त 2023 को फाइनल है। घर में फिलहाल 5 फाइनलिस्ट बचे हैं जिसमें से एक को आज विनर घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन इस बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, अभिषेक मल्हान को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी कि फिनाले से ठीक पहले अभिषेक की तबीयत बिगड़ गई है। इसलिए उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। अभिषेक मल्हान की बहन का ये ट्वीट पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

प्रेरणा मल्हान ने ट्वीट कर लिखा, 'अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए प्रदर्शन नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीजन में हमारा भरपूर मनोरंजन किया है। आइए उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।' जानकारी के मुताबिक, अभिषेक के हाथ में फिलहाल ड्रिप चड़ी हुई है और उनकी मां भी मुंबई पहुंच चुकी हैं।
#AbhishekMalhan is unwell and probably admitted in hospital according to a tweet from her sister #PrernaMalhan https://t.co/lNQbRGyFh2
— BiggBoss Khabri (@TheKhabriTweets) August 13, 2023
जहां एक तरफ लोग अभिषेक की हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हो गए हैं। वहीं अब बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि क्या अभिषेक फिनाले में परफॉर्म करते नजर आएंगे या नहीं। खैर अभिषेक के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि, बिग-बॉस ओटीटी 2 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में पूजा भट्ट, मनीषा रानी, बेबिका धर्वे, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications