बिग बॉस में अपनी सुंदरता से कहर ढहाने वाली निक्की तंबोली ने साइन की फिल्म, शुरू कर दी है शूटिंग
मुंबई, दिसंबर 21। बिग बॉस के पिछले सीजन में सेकेंड रनरअप रहीं निक्की तंबोली अपने ग्लैमरस लुक से खूब चर्चाओं में रहती हैं। बिग के बॉस के अलावा निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में भी नजर आई थीं। इस बीच टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी निक्की बहुत जल्द बॉलीवुड में भी नजर आने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक्की तंबोली को बॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसके जरिए वो बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
Recommended Video

निक्की ने शुरू कर दी है फिल्म की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक्की ने हाल ही में एक बॉलीवुड फिल्म को साइन किया है, जिसकी शूटिंग भी वो शुरू कर चुकी हैं। हालांकि अभी निक्की की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फैंस खुद निक्की की तरफ से इस खबर की पुष्टि चाहते हैं। वहीं निक्की के फैंस को उन्हें बड़े पर्दे पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

निक्की ने बिग बॉस के बाद कई वीडियोज में किया है काम
आपको बता दें कि निक्की तंबोली बिग बॉस का सीजन खत्म होने के बाद कई वीडियो सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि निक्की को सिर्फ एक ही फिल्म नहीं बल्कि कई और फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं।

कौन हैं निक्की तंबोली?
आपको बता दें कि निक्की तंबोली वैसे साउथ की स्टार हैं, लेकिन उन्हें असल पहचान बिग बॉस से मिली। निक्की तंबोली 1 तमिल और 2 तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 2019 में निक्की तंबोली कंचना 3 से काफी फेमस हुई थी। बिग बॉस के घर में निक्की तंबोली का परफॉर्मेंस बहुत शानदार रहा था। अपना 100 पर्सेंट देने के बाद भी वो ट्रॉफी नहीं जीत पाई थीं। बिग बॉस के घर में निक्की सिंगर जान कुमार सानू के साथ रिश्तों को लेकर सुर्खियों में रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications