बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने, हॉट बहू को देख सासू मां ने कही ये बात
बिना ब्लाउज के साड़ी पहनी शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने, हॉट बहू को देख सासू मां ने कही ये बात
मुंबई, 21 दिसंबर: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हमेशा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। शादी के बाद से ही मीरा राजपूत अपने फैशन को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। मीरा राजपूत ने अपने फैशन लेबल को अपने इस नए फोटोशूट से और भी ऊंचा उठा दिया है। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने सिल्क की साड़ी में नया फोटो शूट करवाया है। इस फोटो शूट में मीरा ने साड़ी तो पहनी है लेकिन उसको बिना ब्लाउज या ऑफ शॉल्डर ब्लाउज के साथ कैरी किया है। मीरा का ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिना ब्लाउज के साड़ी में हॉट दिखीं मीरा राजपूत
मीरा राजपूत ने हाल ही में इंडियन फेमस फैशन डिजाइनर जयंती रेड्डी के विंटर कलेक्शन 2022 के लिए फोटोशूट किया है। जयंती रेड्डी ने अपनी ब्रांड लॉन्चिंग के बाद दस सालों का खूबसूरत सफर पूरा कर लिया है। अपने इस खास मौके को स्पेशल बनाने के लिए जयंती रेड्डी ने मीरा राजपूत को अपने लेटेस्ट कलेक्शन के लिए चुना है। हालांकि इस लेटेस्ट कलेक्शन से जुड़ी अभी दो ही तस्वीरें सामने आई हैं। एक फोटो में मीरा पीच कलर की स्लिक साड़ी में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह बिना ब्लाउज के हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह ब्लू रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं।

बहू का हॉट अवतार देख सासू मां ने कही ये बात
मीरा राजपूत का हॉट अवतार देख सास नीलिमा अजीम भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाईं। मीरा के मॉडलिंग सेंस को देख उनकी सास नीलिमा अजीम ने लिखा, ''ओह वाह...'' इसके साथ नीलिमा अजीम ने फायर इमोजी भी शेयर किया है। मीरा राजपूत को देख कई फैंस ने भी कमेंट किया है। फैंस उन्हें राजकुमारी, रानी और क्वीन बोल रहे हैं।

देवर ने भी की मीरा राजपूत की तारीफ
पिछले हफ्ते मीरा ने फोटोशूट के लिए एक और तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में मीरा राजपूत ने नेवी ब्लू लहंगा पहना है। मीरा राजपूत के इस अवतार को देख उनके देवर ईशान खट्टर ने भी तारीफ की है। ईशान खट्टर ने भाभी की तस्वीर पर फायर वाली इमोजी शेयर की है और उसके साथ कैप्शन में लिखा है, "स्टनिंगनिंग"। सिल्क की साड़ी में पोज देते हुए मीरा राजपूत साइड एंगल से देख रही हैं और अपने पल्लू को चारों ओर पीठ पर बांधा हुआ है। मीरा ने एक हेड एक्सेसरी भी पहना है।












Click it and Unblock the Notifications