Bigg Boss 17: कौन हैं 'बड़े अब्दू' नावीद सोल? जानिये इस बायसेक्सुअल कंटेस्टेंट के बारे में...
Bigg Boss Contestant Naveed Soul: 'बिग बॉस' 17 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने आ रहे हैं। इन्हीं कंटेस्टेंट में से एक हैं नावीद सोल। नावीद सोल का इंट्रोडक्शन करवाते हुए सलमान खान ने उन्हें बड़ा अब्दू रोजिक बताया। नावीद ने फैंस के सामने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस दिखाई। अब फैंस जानने को बेताब हैं कि आखिर कौन हैं नावीद सोल?
हाफ पर्शियन और हाफ इटैलियन नावीद का जन्म इटली के रोम में हुआ था। उन्होंने शो में कुछ-कुछ होता है के गाने से एंट्री मारी। वे करण जौहर की तरह नजर आ रहे थे।

पेशे से फार्मेसिस्ट नावीद की उम्र 29 साल है। वे खुद को एक बायसेक्सुअल शख्स बताते हैं। नावीद कई सारे मशहूर टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। नावीद के इंस्टाग्राम पर 91 हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वे अपनी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। इंटरनेट पर वे काफी एक्टिव रहते हैं।
जब शो में नावीद सलमान खान से बात कर रहे थे तो भाईजान से वे अंग्रेजी में बात कर रहे थे। फिर भाईजान ने उन्हें टोकते हुए बताया कि घर में इंग्लिश बोलना अलाऊ नहीं है। इसके बाद नावीद ने टूटी-फूटी हिंदी बोली। उन्हें हिंदी में शुक्रिया और धन्यवाद बोलते सुना गया। इसके साथ ही वे बीच-बीच में नमस्ते भी बोल रहे थे।
सलमान खान ने कहा कि उन्हें नावीद में अब्दू रोजिक की झलक दिखाई दे रही थी। इसके बाद बात करते करते भाईजान ने उन्हें बड़े अब्दू का भी टैग दे डाला। अब फैंस को इंतजार है कि नावीद अब्दू रोजिक की तरह फैंस के दिलों में जादू कर पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications