'मेरी इमेज खराब की जा रही है, पैसे न दें, भाड़ में जाएं सब', फूट-फूटकर रोईं माही विज, शो छोड़ने की धमकी
Bigg Boss 20: सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में इन दिनों भावनाओं का जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शो में शुरू हुए 'संदेशे आते हैं', टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार की आवाज सुनने और उनकी तस्वीरें देखने का मौका मिल रहा है। जहां कई सदस्य अपनों के संदेश सुनकर भावुक हो रहे हैं, वहीं एक्ट्रेस माही विज के लिए यह टास्क बेहद मुश्किल साबित होने वाला है। लव गिल की मां का ऑडियो मैसेज सुनने के बाद माही खुद को संभाल नहीं पातीं और फूट-फूटकर रोने लगती हैं। शो के नए प्रोमो में वह मेकर्स पर भी नाराजगी जाहिर करती नजर आ रही हैं। यहां तक कि उन्होंने शो छोड़ने की बात तक कह दी है।
'संदेशे आते हैं' टास्क में परिवार के संदेश सुन रहे कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के मंगलवार के एपिसोड में संदेशे आते हैं टास्क की शुरुआत हुई थी। इसका अगला हिस्सा बुधवार को प्रसारित होने वाला है। इस टास्क के तहत घरवालों को उनके परिवार के सदस्यों के ऑडियो मैसेज और तस्वीरें दिखाई जा रही हैं।

माही विज पर पड़ा नए टास्क का असर
-टास्क का नियम भी काफी दिलचस्प है। कंटेस्टेंट्स को एक डिस्क जैसे स्टेज पर पहुंचकर डांस करना होता है। इसके बाद उन्हें एक मुश्किल विकल्प दिया जाता है। वो चाहें तो किसी दूसरे सदस्य के परिवार का मैसेज और तस्वीर नष्ट करके अपना अतिरिक्त जीवनदान वापस हासिल कर सकते हैं। वहीं अगर वो अपनी लाइफलाइन छोड़ देते हैं, तो दूसरे कंटेस्टेंट को उसके परिवार का संदेश और फोटो मिल सकती है।
-इससे पहले मनीष गोयल ने काजी तौकीर के लिए अपनी लाइफलाइन छोड़ दी थी जबकि गुल्लू ने कनिका मान के लिए अपना मौका गंवाना स्वीकार किया। दोनों फैसलों के दौरान घर में भावुक माहौल देखने को मिला लेकिन अब इस टास्क का असर माही विज पर पड़ता नजर आएगा।
लव गिल की मां ने माही विज को सुनाई खरी-खोटी
-सामने आए नए प्रोमो में लव गिल को उनकी मां का ऑडियो मैसेज सुनाया जाता है। बताया जा रहा है कि लव की मां पंजाब में हैं और उन्होंने अपने संदेश में माही विज के एक पुराने बयान पर नाराजगी जताई है। यह वही टिप्पणी है, जिसमें माही ने लव के बारे में 'नंगा कर दूंगी' जैसी बात कही थी।
-लव की मां ने पंजाबी में अपनी बात रखते हुए माही को उनकी बेटी की याद दिलाई। उन्होंने कहा- मैं बस माही जी से इतना कहना चाहती हूं कि आपको ये सोचना चाहिए कि आपकी भी एक बेटी है। इस मैसेज के जरिए उन्होंने माही के बयान पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
-मैसेज सुनने के बाद लव भी माही से इस टिप्पणी के बारे में सवाल करती हैं। इस पर माही कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कोई कमेंट नहीं किया था। हालांकि इस बातचीत का उन पर गहरा असर पड़ता दिखाई देता है।
वॉशरूम में फूट-फूटकर रोईं माही विज
प्रोमो में आगे माही विज वॉशरूम में जाती हैं और अपना चेहरा धोती नजर आती हैं। उस समय उनके साथ उदिति सिंह और अरिशफा भी मौजूद होती हैं। कुछ ही देर में माही अपने आंसू नहीं रोक पातीं और बुरी तरह रोने लगती हैं। माही की हालत देखकर साफ लगता है कि टास्क के दौरान हुई बातचीत ने उन्हें काफी परेशान कर दिया है। वह घर के अंदर अपने खिलाफ हो रही बातों और शो में दिखाई जा रही चीजों को लेकर भी नाराजगी जाहिर करती हैं।
मेकर्स पर भड़कीं माही, बोलीं- मुझे पैसे भी नहीं चाहिए
-प्रोमो में माही विज शो के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाती नजर आती हैं। उनका कहना है कि शो में बार-बार सिर्फ उनकी टिप्पणियों को दिखाया जा रहा है जबकि दूसरे कंटेस्टेंट्स भी एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ कहते हैं। माही कहती हैं- मुझे ऐसा लग रहा है कि वो सिर्फ मेरे कमेंट्स ही दिखा रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो मैं शो में आगे नहीं रहूंगी। मुझे पैसे भी नहीं चाहिए, भाड़ में जाएं सब।
-इसके बाद माही अपनी परेशानी बताते हुए कहती हैं कि हर बात के लिए उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। घर के बाहर उनका परिवार भी मौजूद है, जो ये सारी बातें देख रहा है। माही विज के मुताबिक दूसरे सदस्य भी काफी कुछ बोलते हैं लेकिन उन्हें लगता है कि उनके बयानों को ही ज्यादा तवज्जो दी जा रही है।
-एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह शो में अपना नाम खराब कराने नहीं आई हैं और इस तरह आगे नहीं बढ़ सकतीं। उनका यह बयान सुनकर अब दर्शकों के बीच भी इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या माही वाकई शो छोड़ने का फैसला लेंगी या फिर आने वाले एपिसोड में उनका गुस्सा शांत हो जाएगा।
लव गिल को लेकर क्या था माही विज का विवादित बयान?
-माही भले ही लव के सामने ऐसी टिप्पणी करने से इनकार करती दिखाई दीं लेकिन इससे पहले वह लव को लेकर ऐसी बात कह चुकी हैं। पिछले हफ्ते लव गिल, स्काउट ओपी और काशवी से जुड़े विवाद के दौरान माही ने अरिशफा से बातचीत में लव पर निशाना साधा था।
-माही विज ने कहा था कि वह इस मामले को इसलिए नहीं उठाना चाहतीं क्योंकि इसमें स्काउट शामिल हैं। उन्होंने कहा था कि अगर स्काउट का नाम बीच में नहीं होता, तो वह लव को उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट को लेकर जवाब दे सकती थीं। माही ने यह भी कहा था कि लव की गर्लफ्रेंड ने उनकी बेइज्जती की, फिर भी वह उसका ध्यान पाने की कोशिश कर रही हैं।
-इस मामले को लेकर पहले भी घर में बहस हो चुकी है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने भी खुलासा किया था कि माही दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर लव के बारे में बातचीत कर रही थीं। इसके बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था।
सलमान खान भी लगा चुके हैं माही विज को फटकार
-माही विज को हाल ही में वीकेंड का वार में सलमान खान की नाराजगी का सामना भी करना पड़ा था। सलमान खान ने रोहित शेट्टी के साथ हुई उनकी बहस को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी। उन्होंने माही विज से उनके शो में योगदान पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सीजन की शुरुआत में उनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह अब तक उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैं।
-सलमान खान ने यह भी कहा था कि घर के दूसरे सदस्य उन्हें उनकी कमियां समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह अपनी गलती मानने के बजाय बहस करने लगती हैं। रोहित शेट्टी ने भी पिछले हफ्ते उन्हें आईना दिखाया था, मगर माही ने उनकी बातों पर काम करने के बजाय उनसे ही बहस कर ली।
-अब संदेशे आते हैं टास्क के दौरान माही विज का इस तरह भावुक होना और मेकर्स पर नाराजगी जाहिर करना शो की चर्चा को और बढ़ा रहा है। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि लव की मां के संदेश के बाद माही और लव के रिश्ते में क्या बदलाव आता है।


Click it and Unblock the Notifications
