Bigg Boss 19: कौन होगा इस सीजन का विनर? शो के ग्रैंड फिनाले से पहले लीक हुआ नाम
Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू कर चुका है। शो को खत्म होने में सिर्फ दो हफ्ते बाकी हैं और घर के हर कंटेस्टेंट की नजर अब ट्रॉफी पर टिकी हुई है।
ग्रैंड फिनाले से पहले लोगों को मिला बड़ा हिंट
इस बीच वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों को एक बड़ा हिंट मिला है जिसने सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज कर दी हैं। ये हिंट किसी और ने नहीं बल्कि एकता कपूर के एस्ट्रोलॉजर ने दिया है। ऐसे में शो के विनर का नाम भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

एकता कपूर पहुंचीं बिग बॉस 19 के मंच पर
हालिया एपिसोड में फेमस प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने ऐप Balaji Astro Guide को प्रमोट करने के लिए शो पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट अमाल मलिक और तान्या मित्तल को एक खास ऑफर भी दिया।
एस्ट्रोलॉजर हर्षवर्धन शुक्ला ने किया शॉकिंग खुलासा
इसके बाद एकता कपूर के साथ शो में नजर आए उनके एस्ट्रोलॉजर हर्षवर्धन शुक्ला ने कंटेस्टेंट्स की कुंडली के आधार पर कुछ दिलचस्प बातें बताईं। एस्ट्रोलॉजर ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।
एस्ट्रोलॉजर ने देखी कंटेस्टेंट्स की कुंडलियां
-शो के होस्ट बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एस्ट्रोलॉजर हर्षवर्धन शुक्ला से सवाल किया कि घरवालों में किसके स्टार्स उन्हें सबसे ब्राइट नजर आ रहे हैं। इसके जवाब में एस्ट्रोलॉजर ने बताया कि उन्होंने सभी की जन्म कुंडलियां देखी हैं और हर कंटेस्टेंट की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं।
-एस्ट्रोलॉजर हर्षवर्धन शुक्ला ने ये भी साफ किया कि वह किसी के जीतने की भविष्यवाणी नहीं कर रहे लेकिन कुछ लोगों की पत्रिका आने वाले समय में बड़ी सफलता की ओर इशारा करती है।
चार कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने
एस्ट्रोलॉजर हर्षवर्धन शुक्ला ने चार कंटेस्टेंट्स के नाम लिए जिनके भविष्य को उन्होंने बेहद अच्छा बताया। ये चार कंटेस्टेंट प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और तान्या मित्तल हैं। उन्होंने दोहराया कि ये नाम जीत की गारंटी नहीं हैं लेकिन इनकी कुंडली बताती है कि बिग बॉस के बाद भी इनकी लाइफ में नए मौके और बड़ी सफलता के द्वार खुल सकते हैं।
शो के ग्रैंड फिनाले में होगा असली खुलासा
जैसे ही ये चार नाम सामने आए फैंस ने सोशल मीडिया पर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि बिग बॉस 19 का विनर इन्हीं में से कोई हो सकता है। हालांकि शो में कौन बाजी मारेगा, इसका खुलासा तो ग्रैंड फिनाले के दिन ही होगा। फिलहाल इतना जरूर है कि बिग बॉस 19 की ये अंतिम रेस और भी दिलचस्प हो चुकी है। फैंस की निगाहें अब हर एपिसोड पर टिकी हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications