Bigg Boss 19 Promo Update: पहले ही दिन होगा 'बिग बॉस' के घर में घमासान, कुनिका सदानंद जमाएंगी रंग

Bigg Boss 19 Promo Update: रियलिटी शो बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है। 24 अगस्त को इस शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। इस दौरान 16 प्रतिभागियों ने बिग बॉस हाउस में एंट्री की। अब शो का एक नया प्रोमो आया है। पहले ही टास्क के दौरान घर के सदस्य आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर फैस भी एक्साइटेड हो गए हैं।

बिग बॉस 19 का पहला प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें बिग बॉस प्रतिभागियों को एक ऐसा टास्क देते हैं जिससे पहले ही दिन उनमें तीखी बहस छिड़ जाती है। इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट एक-दूसरे को अपनी पहचान करवाते दिख रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व की झलक देता है।

Bigg Boss 19 Season Tasks Start

नए प्रोमो में बिग बॉस घोषणा करते हैं, "इस सीज़न का पहला फैसला, सदस्य 16 और बेड्स 15।" उन्होंने आगे कहा कि एक सदस्य ऐसा होगा जो बिग बॉस का घर वाला होने लायक नहीं लगेगा, क्योंकि उसकी पर्सनालिटी सबसे कम प्रभावशाली पाई गई। यह निर्णय आपसी सहमति से सभी घरवालों को लेना है। इसका निर्णय घरवाले ही लेंगे। क्योंकि इस बार घर की थीम डेमोक्रेटिक है

टास्क के दौरान नोक-झोंक भी देखने को मिली। नीलम कहती हैं, "भाई ज्ञान मत दे", वहीं कुनिका ने कड़े शब्दों में कहा, "लीडरगिरी मत कर, नाम बता चल।" इन शुरुआती प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि घर में जल्द ही रिश्ते और समीकरण बदलते नजर आएंगे। साथ ही ये भी पता चल गया है कि कुनिका ज्यादा शांत नहीं रहने वाली हैं।

बिग बॉस 19 से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इस बार मनोरंजन जगत के कई जाने-माने नाम शामिल हुए हैं। इनमें अनुपमा के अनुज गौरव खन्ना, गौहर खान के देवर आवेज़ दरबार, गायक अमाल मलिक, अशनूर कौर, ज़ीशान कादरी, नेहल चूड़ासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, नतालिया जानोसज़ेक, नीलम गिरि, कुनिका सदानंद, मृदुल तिवारी, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नगमा मिराजकर और तान्या मित्तल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+