Bigg Boss 19 Grand Finale: कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले, कितनी है प्राइज मनी? यहां जानें पूरी डिटेल्स
Bigg Boss 19 Grand Finale: टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 19 अपने रोमांचक सफर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आ रहा है, दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। शो के ग्रैंड फिनाले को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे।
बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले
फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले कब प्रसारित होगा, इसे कहां देखा जा सकेगा और इस सीजन के विनर को कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है। आइए फिनाले से जुड़ी सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 19 का फिनाले कब और कहां देख पाएंगे?
-बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले आगामी 7 दिसंबर 2025 को प्रसारित होगा। दर्शक शो को दो प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे-
JioCinema / JioHotstar
Colors TV
-आम तौर पर शो का एपिसोड रात 9 बजे पहले जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध हो जाता है जबकि टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे होता है लेकिन ग्रैंड फिनाले को दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ यानी एक ही समय पर प्रसारित किया जाएगा।
कितनी है प्राइज मनी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 19 की प्राइज मनी 50 लाख रुपये तय की गई है। हालांकि ये अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है। दिलचस्प बात ये है कि पिछले सीजन में भी प्राइज मनी इतनी ही थी लेकिन इस बार कंटेस्टेंट्स की फीस पिछले सीजन की तुलना में अधिक बताई जा रही है।
बिग बॉस 19 के टॉप कंटेस्टेंट्स
शो अब अपने अंतिम चरण में है और घर में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस वीकेंड का वार एपिसोड में डबल एलिमिनेशन देखने को मिलेगा। चर्चा है कि अशनूर कौर और शहबाज घर से बाहर हो सकते हैं। इसके बाद शो में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, मालती चाहर, प्रणीत मोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट बचेंगी।
कौन जीतेगा बिग बॉस 19 का खिताब?
-टॉप प्रतियोगियों के बीच मुकाबला अब बेहद कड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरव खन्ना,फरहाना भट्ट, प्रणीत मोरे और अमाल मलिक के बीच इस समय जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है।
-टॉप 5 में कौन-कौन पहुंचेगा और आखिरकार ट्रॉफी किसके नाम होगी, ये आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा। फैंस फिलहाल अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए जमकर कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications