Bigg Boss 19: सलमान खान की बात सुन फफक के रो पड़े मृदुल तिवारी, वीकेंड का वार में होगा तमाशा!

सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। आए दिन इस शो से जुड़ी नई-नई अपडेट्स सामने आती रहती हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा देती हैं। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो रिलीज़ हुआ है, जिसमें सलमान खान घर के कंटेस्टेंट्स के बीच खड़े नज़र आ रहे हैं और उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

bigg boss 19

प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान कंटेस्टेंट्स से सवाल करते हैं - "मेरा इंतजार कर रहे हो आप लोग? मैं क्या बोलूं और यहां पर क्या ही फर्क पड़ता है।" सलमान की इस तीखी टिप्पणी से घर का माहौल एकदम गंभीर हो जाता है और सबके चेहरे उतर जाते हैं।

इसके बाद सलमान खान ने कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी को सीधे तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "मृदुल, जब तुम ये शो छोड़कर जाओगे और इसे देखोगे, तो खुद पर शक होगा कि मैं इस शो में था भी या नहीं।" सलमान की इस बात से मृदुल भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने भावुक होकर जवाब दिया, "मुझे बचपन से सिखाया गया है कि अच्छा बर्ताव करो, सबके साथ अच्छे रहो। मैंने तो आज तक किसी से झगड़ा नहीं किया।"

सलमान ने मृदुल को समझाते हुए कहा कि वह यह नहीं कह रहे कि शो में झगड़ा करो या फालतू ड्रामा बनाओ, लेकिन जो भी घर में हो रहा है उस पर अपनी खुलकर राय रखना जरूरी है। उन्होंने मृदुल को खुद को एक्सप्रेस करने की सलाह दी।

इसके बाद सलमान ने कंटेस्टेंट नेहल पर भी सवाल उठाया और उनके तान्या मित्तल के प्रति बढ़ते झुकाव पर टिप्पणी की। सलमान ने कहा, "नेहल, तुम बस एक ही इंसान की बातें कर रहे हो और वो है तान्या। हमें तो समझ नहीं आ रहा कि इस ऑब्सेशन को क्या नाम दें।" इस पर नेहल चुप रह गए और उनके पास कोई जवाब नहीं था। यह प्रोमो सामने आने के बाद एक बार फिर 'बिग बॉस 19' सुर्खियों में आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+