Bigg Boss 18: मिड वीक एविक्शन में बिग बॉस से बेघर होगी यह हसीना, नाम सुन उड़ जाएंगे होश
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को शुरू हुए महने भर से ज्यादा हो गया है। इसके बाद भी शो टीआरपी में काफी पीछे है, जबकि शो में खूब चिल्लम चिल्ली मची हुई है। बीते दिन एक बार फिर नए टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ। इसे ईशा सिंह ने जीता और वो घर की पहली महिला टाइम गॉड बनी हैं। इस बार घर में मिड वीक इविक्शन होना है।
इसमें घर में आईं तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा के बीच किसी एक को निकाला जाएगा। बिग बॉस ने इन्हें टास्क दिया था कि आपको पुराने कंटेस्टेंट्स से रिश्ते बनाने हैं। इनमें से जो इस टास्क में असफल होगा वो घर कैसे बेघर हो जाएगा। ऐसे में अब एक प्रोमो सामने आया है। जहां बिग बॉस ने इन तीनों कंटेस्टेंट्स को यादों के कमरे में बुलाया है।

अदिति हुईं बाहर
सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े कुछ पेजेस की माने तो मिड वीक अदिति मिस्त्री का एविक्शन हुआ है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है। वहीं पुराने घर वालों में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर बग्गा, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान का नाम है। अब देखना ये भी है कि कौन-कौन घर से बेघर होता है।
वीकेंड का वॉर होगा स्पेशल
सलमान खान इस हफ्ते का वीकेंड का वार शूट करेंगे। इस एपिसोड का दर्शक भी इंतजार कर रहे हैं। सलमान इस बार किसकी क्लास लेंगे, ये आने वाला वक्त बताएगा। रिपोर्ट्स की माने तो इस बार वीकेंड के वॉर में रैपर रफ्तार और इक्का सिंह भी बिग बॉस के सेट पर पहुंचेंगे। वो अपने शो MTV हसल को प्रमोट करने के पहुंचेंगे। घर के अंदर सदस्यों को एंटरटेन करने के लिए एक बार फिर सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक जाएंगे। दोनो कॉमेडियन घरवालों के साथ मजेदार टास्क करवाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications