Bigg Boss 18: कौन हैं एलिस कौशिक, जो सलमान खान के शो में मचाएंगी धमाल

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 18 के प्रीमियर की घड़ी जैसे-जैसे करीब आ रही है, लोगों की एक्साइटमेंट भी बढ़ती जा रही है। 6 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस सीजन में 18 नए सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट फैंस को लुभाने वाले हैं। अभी तक कंफर्म कंटेस्टेंट में एक नाम जो सामने आ रहा है, वो है एलिस कौशिक का।

एलिस कौशिक के शो में आने की खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना तक बढ़ा दिया है। ऐसे में चलिये जान लेते हैं कि एलिस कौशिक हैं कौन?

Bigg Boss 18

दिल्ली की 27 वर्षीय एलिस कौशिक अपनी शानदार एक्टिंग से घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। एक्ट्रेस ने टीवी शो पांड्या स्टोर में अपनी भूमिका से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी एक्टिंग ने न केवल उन्हें तारीफ दिलाई बल्कि दर्शकों के दिलों में एक खास जगह भी बनाई।

इसके अलावा, कौशिक ने 'ससुराल सिमर का' और 'कहां हम कहां तुम' जैसे सीरियलों में अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। एक्टिंग की दुनिया में उनका सफर साल 2015 में शुरू हुआ, जब उन्होंने 'सूर्यपुत्र कर्ण' से अपनी शुरुआत की। तब से, वह अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाते हुए लगातार आगे बढ़ रही हैं।

दिल्ली में जन्मी और पली-बढ़ी एलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की, जहां उन्होंने छोटी उम्र से ही अभिनय और मॉडलिंग के अपने जुनून को आगे बढ़ाया। मनोरंजन जगत में बड़ा नाम करने का सपना देखते हुए वे मुंबई चली गईं। एक ऐसा शहर जो बॉलीवुड और टेलीविज़न स्टारडम के लिए प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। उन्हें सफलता 'सूर्यपुत्र कर्ण' से मिली, एक ऐसा शो जिसने उनके अभिनय कौशल को उजागर किया और भी ज्यादा अवसरों के दरवाजे खोले।

बिग बॉस 18 को लेकर एक्साइटमेंट एकदम साफ है, प्रशंसक ये देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि रियलिटी शो में इस बार कुछ अलग देखने को मिलेगा। एलिस कौशिक को घर में देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैंं। फैंस देखने चाहते हैं कि एलिस घर में किस तरह से खुद को प्रजेंट करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+