Bigg Boss 18: दो कंटेस्टेंट होंगे घर से बेघर, सलमान खान के सामने होंगे रफ्तार और इक्का!

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Updates: सलमान खान इस हफ्ते का वीकेंड का वार शूट करेंगे। इस एपिसोड का दर्शक भी इंतजार कर रहे हैं। सलमान इस बार किसकी क्लास लेंगे, ये आने वाला वक्त बताएगा। बीते हफ्ते घर में तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी। नॉमिनेशन एपिसोड में बिग बॉस ने अनाउंस किया था कि इस हफ्ते दो एलिमिनेशन होंगे।

रिपोर्ट्स की माने तो इस बार वीकेंड के वॉर में रैपर रफ्तार और इक्का सिंह भी बिग बॉस के सेट पर पहुंचेंगे। वो अपने शो MTV हसल को प्रमोट करने के पहुंचेंगे। घर के अंदर सदस्यों को एंटरटेन करने के लिए एक बार फिर सुदेश लहरी और कृष्णा अभिषेक जाएंगे। दोनो कॉमेडियन घरवालों के साथ मजेदार टास्क करवाएंगे।

Bigg boss 18 Salman Khan will host Weekend Ka Vaar Raftaar Ikka Singh Sudesh Lahiri and Krishna Abhishek will reach the show

दो लोग होंगे बेघर
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अविनाश मिश्रा, विवियन डिसेना, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर बग्गा, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर और सारा अरफीन खान का नाम है। वहीं, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से भी एक सदस्य बाहर होगा। बता दें, बिग बॉस ने एक प्रोमो के रिलीज किया है। जिसके बाद शिल्पा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, एडिन को करणवीर मेहरा ने अपने कंधों में बैठाया था। वहीं, ईशा अपने दोस्त अविनाश के कंधों में पर रहती हैं। इन दोनों से शिल्पा कहती हैं कि रुकना मत। जैसे ही शिल्पा बिग बॉस को फैसला सुनाती हैं, सबसे पहले दिग्विजय राठी गुस्सा होते हैं। वो शिल्पा को कहते हैं कि बेकार इंसान हो आप, एकदम घटिया। दूसरी तरफ करण कहते हैं कि कोई नहीं चलेगा.... ईशा उनकी प्रियोरिटी है। करण क्यों हैं, सिर्फ टाइम गॉड न बनाने के लिए। इसीलिए अब आरोप लग रहा है कि शिल्पा ने एक बार फिर करणवीर को धोखा दे दिया है।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, करण भाई शिल्पा आस्तीन का सांप है। दूसरे यूजर ने लिखा, करणवीर को सबसे ज्यादा धोखा शिल्पा जी ने दिया है। करणवीर को शिल्पा जी से दोस्ती तोड़ देनी चाहिए। सिर्फ करणवीर से बाते अच्छी करती है बाद में धोखा देती है शिल्पा जी। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, अब करण शिल्पा पर क्यों नहीं चिल्लाया। श्रुतिका होती तो करण चिल्लाने लगता उसपर। जहां बोलना चाहिए वहां नहीं बोलता करण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+