Bigg Boss 18 Grand Finale: टीवी की नहीं है जरूरत, सिर्फ 29 रुपए में यहां देखें ग्रैंड फिनाले, जानें डिटेल्स
Bigg Boss 18 Grand Finale: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। शो के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ घंटे का समय बचा है। खबर है कि आज यानी 19 जनवरी 2025 (रविवार) को बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले प्रसारित होगा।
'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले
शो के विनर का नाम जानने के लिए इस समय हर कोई काफी उत्साहित नजर आ रहा है। ऐसे में अगर आप कहीं ट्रेवल कर रहे हैं या आपके आसपास टीवी उपलब्ध नहीं है, फिर भी आप इस शो का मजा ले सकते हैं।

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले
-बिग बॉस 18 की शुरुआत 5 अक्टूबर 2024 को हुई थी। शो को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
-अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर है। बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले आज यानी 19 जनवरी 2025 (रविवार) को रात 9 बजे प्रसारित होगा।
-दर्शक कलर्स टीवी पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं या फिर इसका मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा ऐप पर भी लिया जा सकता है।
-अगर आपके आस-पास टीवी मौजूद नहीं है तो आप जियो सिनेमा ऐप पर इसे लाइव देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस एप पर सिर्फ 29 रुपये का रिचार्ज करने पड़ेगा।
-ग्रैंड फिनाले का एपिसोड करीब तीन घंटे तक चलेगा जो कि इमोशन और रोमांच से भरपूर होने वाला है।
ये हैं शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट
रजत दलाल
विवियन डीसेना
करणवीर मेहरा
चुम दरांग
अविनाश मिश्रा
ईशा सिंह
ग्रैंड फिनाले एपिसोड में ऐसे जमेगा रंग
-आपको बता दें कि शो का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार होने वाला है। ग्रैंड फिनाले अपिसोड को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों को खुश करेंगे।
-विवियन डीसेना और चाहत पांडे एकसाथ डांस कर लोगों को सरप्राइज देंगे। उसके बाद अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का रोमांटिक डांस होगा।
-उसके बाद रजत दलाल, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा एकसाथ डांस परफॉर्मेंस करेंगे।
-वहीं करणवीर और चुम दरांग का रोमांटिक डांस भी लोगों का खुश करेगा।
-शिल्पा शिरोडकर के साथ करणवीर और विवियन डीसेना की स्पेशल परफॉर्मेंस होगी।
-कहा जा रहा है कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की स्टारकास्ट भी शो में शामिल होगी।
बिग बॉस 18 की ट्रॉफी और प्राइज मनी
बिग बॉस 18 के मेकर्स ने विनर को दी जाने वाली ट्रॉफी की झलक लोगों को दिखा दी है। ये ट्रॉफी काफी ज्यादा बड़ी और खूबसूरत नजर आ रही है। बिग बॉस 18 की ट्रॉफी चमचमाती हुई दिखाई दे रही है जिस पर दो बड़े बी के सिंबल बने हैं और नीचे विनर- बिग बॉस 18 लिखा हुआ है। आपको बता दें कि बिग बॉस 18 के विनर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये बतौर प्राइज मनी मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications