Bigg Boss 18: ईशा सिंह के टाइम गॉड बनते ही शिल्पा शिरोडकर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'आस्तीन का सांप'

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को शुरू हुए महने भर से ज्यादा हो गया है। इसके बाद भी शो टीआरपी में काफी पीछे है, जबकि शो में खूब चिल्लम चिल्ली मची हुई है। बीते दिन एक बार फिर नए टाइम गॉड के लिए टास्क हुआ। इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एडिन रोज,ईशा सिंह और विवियन डीसेना दावेदार बनकर उबरे। इसके बाद बिग बॉस ने टास्क दिया कि इन्हें घर के तीन सदस्य अपने कंधे में बैठाएंगे।

जो भी कंटेस्टेंट्स जिस दावेदार को पहले उतारेगा, वो बाहर हो जाएगा। इसमें विवियन पहले बाहर हो गए। फिर टक्कर ईशा और एडिन के बीच हुई। इस टास्क की संचालक शिल्पा शिरोडकर थीं। अब एक नया प्रोमो आया है जिसमें दिखाया गया कि शिल्पा ने बिग बॉस को अपना फैसला सुनाया है। जिसमें वो कहती हैं कि बिग बॉस घर की अगली टाइम गॉड ईशा हैं।

bigg boss 18 Esha Singh becomes the new Time God Shilpa Shirodkar gets trolled Karanvir Mehra Digvijay Rathi Avinash Mishra

ईशा बनी टाइम गॉड
इस प्रोमो के रिलीज होने के बाद शिल्पा को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, एडिन को करणवीर मेहरा ने अपने कंधों में बैठाया था। वहीं, ईशा अपने दोस्त अविनाश के कंधों में पर रहती हैं। इन दोनों से शिल्पा कहती हैं कि रुकना मत। जैसे ही शिल्पा बिग बॉस को फैसला सुनाती हैं, सबसे पहले दिग्विजय राठी गुस्सा होते हैं। वो शिल्पा को कहते हैं कि बेकार इंसान हो आप, एकदम घटिया। दूसरी तरफ करण कहते हैं कि कोई नहीं चलेगा.... ईशा उनकी प्रियोरिटी है। करण क्यों हैं, सिर्फ टाइम गॉड न बनाने के लिए। इसीलिए अब आरोप लग रहा है कि शिल्पा ने एक बार फिर करणवीर को धोखा दे दिया है।

शिल्पा आस्तीन का सांप
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, करण भाई शिल्पा आस्तीन का सांप है। दूसरे यूजर ने लिखा, करणवीर को सबसे ज्यादा धोखा शिल्पा जी ने दिया है। करणवीर को शिल्पा जी से दोस्ती तोड़ देनी चाहिए। सिर्फ करणवीर से बाते अच्छी करती है बाद में धोखा देती है शिल्पा जी। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, अब करण शिल्पा पर क्यों नहीं चिल्लाया। श्रुतिका होती तो करण चिल्लाने लगता उसपर। जहां बोलना चाहिए वहां नहीं बोलता करण। खैर, बिग बॉस 18 की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+