Bigg Boss 17: कौन हैं 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट विकी जैन, जानें किस तरह के बिजनेस से है उनका कनेक्शन
Who is Vicky Jain in Bigg Boss 17: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' गत 15 अक्टूबर 2023 से शुरू हो चुका है। इस शो में इस बार कई जाने माने सेलेब्स ने हिस्सा लिया है जिनमें से एक एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के बिजनेसमैन पति विकी जैन हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में इस बार अंकिता लोखंडे भी नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों पति पत्नी का गेम देखने में रोमांचक होगा। ये कपल किस तरह से शो में सर्वाइव करता है ये देखने लायक होगा।
बिग बॉस 17में नजर आ रहे हैं विकी जैन
ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर विकी जैन से दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। उसके बाद से दोनों कई बार क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए हैं। फिलहाल ये कपल साथ में बिग बॉस 17 में भी नजर आ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कौन हैं ये विकी जैन जिनके साथ अंकिता लोखंडे ने शादी की है और नई लाइफ लीड कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं विकी जैन और उनके बिजनेस के बारे में।

विकी जैन का असली नाम विकास कुमार जैन है
आपको बता दें कि विकी जैन मूल रूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले हैं और वह एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि अपने काम के चलते वह अधिकतर समय मुंबई में ही रहते हैं। विकी जैन का परिवार कोयले के बिजनेस के साथ जुड़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकी जैन का असली नाम विकास कुमार जैन है। विकी जैन के पिता का नाम विनोद कुमार जैन और मां का नाम रंजना जैन है।
विकी जैन के पास एमबीए की डिग्री है
विकी जैन के एक भाई और बहन भी हैं। उनके भाई विशाल जैन एक रेडियॉलजिस्ट हैं और बहन वर्षा पढ़ाई कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकी जैन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई से की और फिर सावित्रीबाई फूले पुणे यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया है। उनके पास एमबीए की डिग्री है।
विकी जैन की कंपनियां और बिजनेस
पढ़ाई पूरी करने के बाद विकी जैन ने परिवार का बिजनेस संभालना शुरू कर दिया। वह कोयले के बिजनेस में जुड़ गए और फिर साल 2008 में 'महावीर कोल वॉशरीज प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी के एमडी बन गए। वह महावीर इंस्पायर ग्रुप के को-ओनर भी हैं। ये ग्रुप कोयले, वॉशरी, पावर प्लांट, रियल एस्टेट और डायमंड तक का कारोबार करता है।
मुंबई टाइगर्स के को-ओनर हैं विकी जैन
जानकारी के अनुसार विकी जैन बॉक्स क्रिकेट लीग टीम 'मुंबई टाइगर्स' के को-ओनर हैं। वह उस वक्त चर्चा में आए थे, जब साल 2017 में एक होली पार्टी के दौरान उनकी अंकिता लोखंडे के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। आपको बता दें कि विकी जैन की पत्नी अंकिता लोखंडे पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं।
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एकसाथ टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
विकी जैन ने की अंकिता लोखंडे से शादी
कई सालों तक अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे लेकिन कहा जाता है कि जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में एंट्री की थी, तब से वह अंकिता को इग्नोर करने लगे थे। सुशांत फिल्मों में बिजी होने की वजह से अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता को बिल्कुल समय नहीं दे पाते थे। ऐसे में कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट करने लगे थे और अंकिता लोखंडे की जिंदगी में विकी जैन की एंट्री हो चुकी थी। बाद में जून 2020 में सुशांत सिह राजपूत की मौत की खबर सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications