'एक तो इतना छोटा ऊपर से बेटा...' ट्रॉफी जीतने के बाद बेटे संग दिखे मुनव्वर फारुकी, वायरल हुआ VIDEO

बिग बॉस 17 की जीत का ताज स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के सिर पर सजा। जिस दिन शो का फिनाले था, उसी दिन मुनव्वर का जन्मदिन भी था। ऐसे में शो जीतने के बाद बाहर आकर मुनव्वर सबसे पहले अपने बेटे से मिले। अब इस बीच उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुनव्वर फारूकी बीबी हाउस से बाहर आने के बाद जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। फिनाले के दिन उनका जन्मदिन भी था। ऐसे में ट्रॉफी लेने के बाद वे शो से बाहर आए और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। मुनव्वर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे केक काट रहे हैं। क्लिप में उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है।

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui

देखते ही देखते क्लिप तेजी से वायरल होने लगा और लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। रिएकशन्स के मुताबिक, कई लोगों को तो ये मालूम ही नहीं था कि मुनव्वर फारूकी का एक बेटा भी है। ऐसे में एक यूजर ने कहा कि मुनव्वर कितनी कम उम्र के हैं और इतनी कम उम्र में उनका एक बेटा भी हो गया।

वीडियो के कैप्शन में बेटा देख लोग काफी हैरान रह गए। एक अन्य यूजर ने कहा कि मुनव्वर ने कितनी कम उम्र में कितना कुछ हासिल कर लिया। उनके बेटे को भी पिता की ये अचीवमेंट देखकर गर्व हो रहा होगा।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+