Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे-विकी जैन के बीच हुई लड़ाई और फिर.....

Bigg Boss 17 Episode Day 8: टीवी क पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में इस समय घर वालों के बीच दमदार लड़ाई छिड़ी हुई है। शो के शुरू होने के एक हफ्ते के अंदर ही घर वालों ने अपने रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस शो मके कंटेस्टेंट्स शुरुआत से ही एक दूसरे से लड़ाई करते ही नजर आ रहे हैं। इस शो में अंकिता लोखंडे अपने पति विकी जैन के साथ शामिल हुई हैं। गत 23 अक्टूबर के एपिसोड में अंकिता और विकी की भयानक लड़ाई हो जाती है। दोनों गेम को लेकर चर्चा कर रहे थे और आपस में ही लड़ने लग जाते हैं।

अंकिता लोखंडे और विकी जैन की हुई जबर लड़ाई
गत 23 अक्टूबर के एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विकी जैन बेड पर बात कर रहे थे। अंकिता विक्की से कहती हैं कि वह गेम बहुत ही अच्छे से खेल रहे हैं लेकिन वह उन्हें गेम में सपोर्ट नहीं कर रहे हैं और वह अकेला महसूस कर रही हैं। ऐसे में अंकिता की ये बात सुनकर विकी को गुस्सा आ जाता है और वह कहते हैं- मैं तुम्हारा गुलाम नहीं हूं और मैं अपने मुताबिक गेम खेलूंगा। अंकिता की बात से विकी चिड़ जाते हैं और कहते हैं- ऐसा करते हैं एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं और दूर रहते हैं। विकी की ये बात सुनकर अंकिता रोने लगती हैं।

ankita lokhande

विकी जैन ने कहा- मुझे मेरा गेम खेलने दो
विकी जैन अपनी पत्नी अंकिता से कहते हैं कि उनसे प्यार और सम्मान के साथ बात किया करें क्योंकि उन्होंने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है और वह उनके गुलाम नहीं है। विकी आगे कहते हैं- मेरी लाइफ में टच-पैच आया था जिसमें उन्होंने बहुत सपोर्ट किया था। इतना ही नहीं विकी अपनी पत्नी अंकिता से कहते हैं वह गेम के लिए कुछ भी करने के लिए फ्री हैं। ऐसे में अंकिता रोने लगती हैं और कहती हैं कि वह घर के अंदर नहीं रह सकती हैं।

मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा की दोस्ती
एक तरफ जहां शो में अंकिता और उनके पति विकी जैन लड़ते नजर आ रहे है, वहीं मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच एक अच्छी दोस्ती होती नजर आ रही है। वहीं 'बिग बॉस' अनुराग डोभाल को बाकी घरवालों से अलग आने को कहते हैं और बोलते हैं कि इस वक्त पूरा स्क्रीन टाइम अनुराग को देना चाहते हैं। वह कहते हैं आपके तरफ इस वक्त घर के सारे कैमरे हैं। वह खुश हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+