Bigg Boss 17 Highlights: अंकिता ने विक्की को याद दिलाया थप्पड़ कांड, मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती में आई दरार?
Bigg Boss 17 Highlights: बिग-बॉस 17 अब धीरे-धीरे अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। लेकिन शो में आए दिन नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। खासतौर से जबसे आयशा खान की एंट्री हुई है तब से मुनव्वर औरमन्नार की दोस्ती में दरार आने लगी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता है। वहीं अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी खटपट की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर बीते एपिसोड में क्या कुछ हुआ।
बिग-बॉस 17 के बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे विक्की जैन से काफी नाराज नजर आईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, 'मन्नारा को जब भी कुछ चाहिए या उसे दिक्कत हो तो उसके पास तुरंत चला जाता है मुझे हो तो एक पति होने के नाते साथ खड़े भी नजर नहीं आते। तेरा भी फेज था जब बहुत बुरे हाल से गुजर रहा था। मैं थी वहां तेरे साथ।' हालांकि अंकिता की इन बातों से विक्की को कोई फर्क नहीं पड़ता।

इसके बाद अंकिता लोखंडे थप्पड़ वाले कांड का जिक्र करती हैं और बताती है ये सब घरवालों को दिखा था कि तुमने क्या किया था मेरे साथ। वहीं मन्नारा चोपडा़ और मुनव्वर के बीच आए दिन झगड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। खासतौर से जबसे आयशा खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। बीते एपिसोड में मन्नरा समर्थ से कहती हैं कि उन्हें मुनव्वर से बात करनी है लेकिन समर्थ उन्हें समझाते हैं कि वह ना करें।
इसके अलावा घर में एक टास्क हुआ जिसमें बारी-बारी सबको बताना था कि सबसे कमजोर कंटेस्टेंट कौन है। जिसमें मुनव्वर फारुकी एक ऐसे कंटेस्टेंट थे जिन्होंने ऑरा का नाम लिया लेकिन ज्यादातर सभी ने मुनव्वर को सबसे कमजोर कंटेस्टेंट बताया। वहीं अंकिता ने नील का नाम लिया और मन्नारा ने आयशा का नाम बताया।
अभिषेक ने मन्नारा को समझाया कि घर में लोग उसका केवल इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने मुनव्वर से बात ना करने की सलाह दी। हालांकि अभिषेक के लाख समझाने के बाद भी मन्नारा ने उनसे कहा कि वह मुनव्वर से बात करना चाहती है। इसके बाद अभिषेक उनको बुला कर लाते हैं। जैसे ही मन्नारा और मुनव्वर का आमना-सामना हुआ तो, अगर आयशा उनसे बदतमीजी से बात करेंगी को वह एक्शन लेंगी। ये सुनकर मुनव्वर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि, जहां आयशा का स्टैंड लेना होगा मैं जरूर लूंगा। ये सुनकर मन्नरा काफी इमोशनल हो गईं।












Click it and Unblock the Notifications