Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: राशन टास्क में मन्नारा चोपड़ा को पड़ी लताड़, विक्की जैन-सना के बीच हुई बहस

Bigg Boss 17 Episode Day 39: बिग बॉस 17 में स समय घरवालों के बीच जमकर तीखी बहस हो रही है। कंटेस्टेंट अपना अपना गेम खेल रहे हैं और एक दूसरे के साथ लड़ाई कर रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को राशन टास्क दिया जिसे पूरा करने मे हर किसी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 अब और ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। घर में मिड वीक एविक्शन भी देखने को मिल रहा है।

राशन टास्क में मनारा चोपड़ा की लगी क्लास
आपको बता दें कि राशन टास्क दम और दिल वाले घर के सदस्यों के बीच में होता है और बचा हुआ खाना दिमाग वाले मकान को दिया जाता है। समर्थ जुरेल, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने इस काम को शानदार तरीके से किया। हालांकि, दिल के मकान की मन्नारा चोपड़ा अपने दोस्तों के लिए काफी परेशान लग रही थीं और इसलिए उन्होंने अपने रूममेट समर्थ से दूसरों के लिए कुछ राशन छोड़ने के लिए कहा था। मन्नारा चोपड़ा की ये बात बिग बॉस को पसंद नहीं आई और ऐसे में उन्होंने घर के सदस्यों को एक और सजा दे दी।

bigg boss 17

विक्की जैन और अरुण की दोस्ती
विक्की जैन के दिमाग रूम में शिफ्ट होने के बाद से अरुण, तहलका भाई और अनुराग की उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई है। हालांकि, सना रईस खान अकेली हैं, जो उन सबसे अलग चल रही हैं। सना रईस खान कंटेस्टेंट अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को साथ में सोने नहीं देती हैं। इसी वजह से तीनों के बीच काफी झगड़ा होता है।

सना रईस खान के साथ विक्की जैन की बहस
सना को विक्की जैन समझाते हैं कि वो अंकिता को उनके साथ सोने दें लेकिन वो मना कर देती हैं और कहती हैं कि दूसरे बेड पर उन्हें नींद नहीं आ रही है। वहां पर लाइट बहुत होती है। अनुराग सना को अपना बेड ऑफर करते हैं, लेकिन वो किसी की नहीं सुनती हैं।

अंकिता लोखंडे ने सना से कही ये बात
इसके बाद सना और विक्की में काफी बहस होती है। वहीं अंकिता कंटेस्टेंटे सना से कहती हैं- बस आज के लिए कर ले, मैं कल से नहीं आऊंगी। वहीं सना विक्की से कहती हैं- मैं डेली आपको अपना बेड दे रही हूं, आप बिल्कुल भी आभारी नहीं हैं। मैंने एक दिन सोने के लिए क्या कह दिया आप मुझ पर चिल्लाने लगे। इसके बाद सना और विक्की एक दूसरे से लड़ने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+