Bigg Boss 17 Highlights in Hindi: हुआ मिड वीक एविक्शन, फिनाले से 5 दिन पहले विक्की जैन हुए बेघर

Bigg Boss 17 Episode Day 102: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' अब अपने अंतिम सफर पर है। आगामी 28 जनवरी 2024 को बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इससे पहले 6 कंटेस्टेंट्स ने मीडिया के तीखे सवालों का सामना किया और फिर बीते एपिसोड में एक सदस्य का सफर इस शो से खत्म हो गया। विक्की जैन फिनाले के 5 दिन पहले घर से बेघर हो गए।

सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट
विक्की जैन को जनता के कम वोट मिले। ऐसे में विक्की जैन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसी के साथ इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं- अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत माशेट्टी।

vicky jain

मन्नारा चोपड़ा और अंकिता के बीच हुई बहस
बीते एपिसोड में मन्नारा चोपड़ा अकेले कोने में बैठकर रोती नजर आईं। इसके बाद अंकिता लोखंडे उनके पास जाती हैं, लेकिन वो उनसे बात नहीं करती हैं। इसके बाद अंकिता वापस लौट जाती हैं। अंकिता कंटेस्टेंट मन्नारा को अजीब कहती हैं। मुनव्वर कहते हैं कि मन्नारा की तबीयत ठीक नहीं, इसलिए वह सो रही है। इसके बाद विक्की मन्नारा के पास जाते हैं, लेकिन मुनव्वर उन्हें रोक देते हैं और खुद उनके पास जाते हैं।

मुनव्वर ने मन्नारा को समझाया
मन्नारा से मुनव्वर पूछते हैं कि क्या वो प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछे गए सवालों की वजह से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि आपके पक्ष में ही सवाल हों। उन्होंने अटैक नहीं किया। तीखे सवाल होते हैं, मुश्किल सवाल होते हैं। उनका सामना करना पड़ता है। मुनव्वर की बातें सुनकर मन्नारा कहती हैं-अंकिता बहुत चालाक है। मैं भड़का नहीं रही हूं। वहीं अंकिता लोखंडे के सामने अरुण ने सुशांत सिंह राजपूत का फिर से जिक्र किया। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि आज सुशांत का बर्थडे है।

अंकिता ने मन्नारा को समझाया
इसके बाद अंकिता खुद मन्नारा के पास जाती हैं और उनसे अपनी बातें स्पष्ट रूप से बोलीं। इसके बाद मन्नारा ने विक्की से बात की और पूछा कि वो बहुत अजीब फील कर रहे होंगे, क्योंकि घरवाले आपको सही कह रहे थे, लेकिन अब अचानक मीडिया ने आपको गलत बोल दिया! इसके बाद विक्की ने कहा, 'मैंने हमेशा उसे समझाने की कोशिश की, खुद नहीं समझा। उस समय इमोशंस मिसिंग थे मेरी तरफ से।

मन्नारा-मुनव्वर के बीच गलतफहमी
विक्की किचन में मन्नारा को प्याज काटने को कहते हैं, वो तुरंत हां कह देती हैं, लेकिन तभी मुनव्वर उन्हें कुछ याद दिला देते हैं और उन्हें रोक देते हैं। इसके बाद जब वह दोबारा प्याज काटने को जाती हैं, तब भी मुनव्वर अनजाने में उन्हें रोक देते हैं। इसके बाद मन्नारा नाराज हो जाती हैं। मुनव्वर कहते हैं कि उन्हें गलतफहमी हुई है। बाद में अंकिता उनसे बात करती हैं तो मन्नारा का ब्रेकडाउन हो जाता है।

मन्नारा ने मुनव्वर से मांगी माफी
मन्नारा ने मुनव्वर से माफी मांगते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत समझ लिया था। उधर, मुनव्वर को बिग बॉस की याद आती है। वो दरवाजा खटखटाकर बिग बॉस को आवाज लगाते हैं। वहीं विक्की के एविक्शन पर अंकिता फूट-फूटकर रो पड़ीं। वह कहती हैं- भले ही वोट कम मिले, लेकिन बहुत मेहनत से गेम खेला। मैं विक्की की वाइफ हूं। अंकिता ने मजाक-मजाक में ये भी कहा कि वो उनके बिना पार्टी नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+