बिग-बॉस में एक बार फिर श्रीजिता डे ने ली शानदार एंट्री, शालीन भनोट से कसकर लिपटीं तो टीना दत्ता का टूट गया दिल

हाल ही में बीबी हाउस में वाइल्ड कार्ड के तौर पर श्रीजिता डे की शानदार एंट्री हुई है। उनकी एंट्री से टीना दत्ता की उदासी साफ देखी जा सकती है।

Bigg Boss

Bigg Boss 16: बिग बॉस हर बदलते दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। शालीन भनोट और टीना दत्ता की कैमिस्ट्री पर उठ रहे सवालों के बीच अब कोई ऐसा शख्स घर में एंट्री मारने वाला है, जिससे टीना दत्ता की बिल्कुल भी नहीं बनती। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि श्रीजिता डे हैं। जी हां! श्रीजिता ने हाल ही में बिग बॉस के घर में जबरदस्त एंट्री मारी। श्रीजिता के आने से घरवाले काफी खुश नजर आए। जहां एक और उन्हें देखकर कंटेस्टेंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं दूसरी ओर टीना दत्ता ने बिग बॉस से साफ शब्दों में कहा कि बिग बॉस से उनकी खुशी नहीं देखी जाती। घर में दोबारा एंट्री मारने के बाद श्रीजिता ने शालीन भनोट को कसकर गले लगाया और ये देखकर टीना दत्ता का दिल टूट जाता है।

श्रीजिता डे की शानदार एंट्री

श्रीजिता डे की शानदार एंट्री

घर में श्रीजिता डे वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर घर में आई हैं। श्रीजिता के आते ही टीना दत्ता के चेहरे पर उदासी साफ नजर आई। अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में देखा जा सकता है कि श्रीजिता डे घर में एंट्री मारती हैं और घरवाले काफी खुश हो जाता हैं। इसके बाद टीना दत्ता उनसे मिलने जाती हैं लेकिन श्रीजिता मिलने से मना कर देती हैं।

शालीन भनोट को लगाया कसकर गले

शालीन भनोट को लगाया कसकर गले

इतना ही नहीं, फिर श्रीजिता शालीन भनोट के पास जाती हैं और उन्हें कसकर गले लगा देती हैं। ये देखने के बाद टीना दत्ता का दिल चूर-चूर हो जाता है। प्रोमो देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और शो के अपकमिंग एपिसोड का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा कि ये जरूर टीना दत्ता को रियलिटी चेक देगी। टीना दत्ता की नकली हरकत अब सबके सामने आएगी। मुझे उम्मीद है कि वो शालीन को कहेगी कि वो उन्हें घास भी नहीं डालती है। एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा कि अब टीना का फेक चेहरा भी साफ नजर आएगा। बस श्रीजिता मजबूत आवाज और शब्दों के साथ टीना के सामने खड़ी हो जाए।

टीना को लेकर लोगों ने बोली ये बात

टीना को लेकर लोगों ने बोली ये बात

वहीं एक ट्विटर यूजर ने कहा कि प्लैन पता चल रहा है कि अब 100 प्रतिशत टीना का एविक्शन नहीं होगा। ये निमृत और सुंबुल को निकालने का अच्छा प्लान किया आपने। इसी तरह अन्य यूजर भी प्रोमो देखकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर एक्साइटेड लोग

वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर एक्साइटेड लोग

बताते चलें कि वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर सिर्फ श्रीजिता डे ही नहीं, बल्कि अमर हुड्डा का किरदार निभाने वाले विकास मानकतला भी बीबी में एंट्री लेने वाले हैं। एक और प्रोमो में वे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हुए देखे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+