Bigg Boss 16: घर में बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे टीना दत्ता और शालीन भनोट! नेशनल टीवी पर हुआ बड़ा खुलासा
बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में शालीन भनोट और टीना दत्ता को बातचीत करते देखा जा सकता है। दोनों बात कर ही रहे होते हैं कि अचानक शालीन भनोट बच्चे की बात को बीच में ले आते हैं।

Bigg Boss: बिग बॉस की शुरुआत से ही टीना दत्ता और शालीन भनोट के खूब चर्चे होते रहे हैं। दोनों को उसी वक्त एक दूसरे को हग करते और प्यार भरी बातें करते देखा जाता है, तो उसी वक्त दोनों लड़ते झगड़ते रहते हैं। अब बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में शालीन और टीना के बीच कुछ ऐसी बातें सुनाई पड़ रही हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान हो रहे हैं। टीना और शालीन को बच्चे की प्लानिंग के बारे में बातें करते सुना जा सकता है। दोनों के बीच की ये बातचीत काफी हैरान कर देने वाली है।

शालीन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हर बीतते दिन के साथ बिग बॉस के एपिसोड भी दिलचस्प होते जा रहे हैं। हाल ही में एमसी स्टैन और अर्चना गौतम को सलमान खान ने कड़ी फटकार लगाई। इतना ही नहीं सलमान ने शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते का कच्चा चिट्ठा भी घरवालों के सामने खोलकर रख दिया। अब आज यानी 8 जनवरी के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में शालीन और टीना दत्ता की बातचीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चों को लेकर बात कर रहे हैं।

बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे शालीन-टीना!
प्रोमो में टीना और शालीन गार्डन एरिया की छत पर बैठकर बात कर रहे हैं। टीना शालीन से ठीक से बात नहीं कर रही है, तो शालीन परेशान नजर आते हैं। इतने में शालीन टीना से पूछ ही लेते हैं कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? तो टीना दत्ता कहती हैं कि हां मेरे अंदर आपके लिए फीलिंग्स हैं।

टीना तुम मुझसे प्यार करती हो?
इसके बाद टीना दत्ता ये भी कहती हैं आप जो मेरे साथ खेल रहे थे, उसे कैसे भूल सकती हूं। मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ी हैं। तुम्हारी नहीं। शालीन कहते हैं कि तुमने पहले कहा कि तुम मुझसे प्यार करती हो और फिर पीछे हट गई। टीना ने कहा कि पता नहीं हम एक दूसरे को बेवकूफ बना रहे हैं। हमें नहीं पता शालीन।

'अरे हम तो बेबीज की बात कर रहे थे'
इसके बाद शालीन टीना से कहते हैं कि अरे हम तो बेबीज (बच्चों) की बात कर रहे थे। इतना सुनकर टीना दत्ता बोल पड़ती हैं कि मेरी इमेज पहले से ही खराब हो चुकी है। आप मत रहिये मेरे साथ। बताते चलें कि ये बातचीत इस ओर इशारा करती है कि टीना दत्ताऔर शालीन भनोट के बीच एक बार फिर तकरार देखने को मिल सकती है।

बिग-बॉस में आएगा नया मोड़
इसके अलावा आने वाला एपिसोड और भी दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, अब घरवालों के परिवार वाले घर में एंट्री लेंगे। और ये लोग सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि कंटेस्टेंट्स के साथ पूरे एक हफ्ते तक रहेंगे। एक-एक कर सभी पेरेंट्स अपना इंट्रोडक्शन देते हैं। एमसी स्टैन की मां कहती हैं कि मेरा बच्चा, मुझे प्राउड फील करवाया। अब देखना होगा कि परिवार वालों के घर में एंट्री के बाद शो किस तरफ मोड़ लेता है।












Click it and Unblock the Notifications