Bigg Boss 16: कैप्टेंसी टास्क के बीच निमृत कौर को आया एंग्जाइटी अटैक, शिव ठाकरे बोले- ओवरएक्टिंग कर रही है
Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' के आने वाले एपिसोड में यानी आज खूब धमाका देखने को मिलेगा। लड़ाई-झगड़े के बीच शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को अचानक ही एंग्जाइटी अटैक आ जाएगा।
Bigg Boss 16: टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। बिग बॉस 16 के हर एपिसोड में घरवालों का नया चेहरा दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि इस बार बिद बॉस 16 शुरू होते ही सुर्खियों में छा गया था जिसकी सबसे बड़ी वजह इसमें शामिल हुए कंटेस्टेंट साजिद खान हैं। साजिद खान पर मीटू मूमेंट के तहत कई एक्ट्रेसेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। फिलहाल साजिद खान को शओ के बाहर कर देने की मांग जोरो पर है। इसी बीच बिग बॉस 16 के आने वाले एपिसोड में यानी आज खूब धमाका देखने को मिलेगा। लड़ाई-झगड़े के बीच शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को अचानक ही एंग्जाइटी अटैक आ जाएगा।

कैप्टेंसी टास्क को लेकर मचेगा बवाल
आज के धुआंधार एपिसोड में एक जहां एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच कैप्टेंसी टास्क होगा, वहीं बीच में अचानक ही निमृत की तबीत बिगड़ जाएगी। आपको बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच कैप्टेंसी टास्क को लेकर खूब बवाल खड़ा होगा। सभी घरवाले आपस में झगड़ने लगेंगे।

आज के एपिसोड का प्रोमो हुआ रिलीज
दरअसल सोशल मीडिया पर बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमे में साफ देखा जा सकता है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान सभी घरवाले एक-दूसरे का टास्क खराब करने लग जाते हैं। इस दौरान जब अंकित गुप्ता एक बकेट में पानी लेकर दूसरी टीम के टास्क को खराब करने जाते हैं तो कंटेस्टेंट गोरी नागोरी उमकी बाल्टी पकड़ लेती हैं। इसी बीच निमृत कौर अहलूवालिया अचानक ही अंकित को धक्का मार देती हैं। इस वजह से अंकित का बैलेंस बिगड़ जाता है और गोरी नागोरी भी बुरी तरह से गिर जाती हैं। इस पर गोरी फूट-फूटकर रोती हैं और अंकित उन्हें चुप कराते नजर आते हैं।

शिव और निमृत की होगी जबरदस्त लड़ाई
मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किया है, उसमें दिखाया गया है कि कैप्टेंसी टास्क के बीच ही निमृत कौर और शिव ठाकरे का जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। शिव की किसी बात पर निमृत बुरी तरह से रोते हुए अपने कमरे में चली जाती हैं। सभी लोग उन्हें समझाते हैं कि उनकी गलती है और उन्हें शिव से माफी मांगनी चाहिए। निमृत कहती हैं कि उन्हें एंग्जाइटी प्रॉब्लम है।

निमृत को आ जाएगा एंग्जाइटी अटैक
दरअसल लड़ाई की इस आग में शिव की एक बात घी डालने का काम कर देती है। शिव की बात सुनते ही निमृत भड़क जाती हैं और उन्हें एंग्जाइटी अटैक आ जाता है। इस पर शिव ठाकरे रोती हुई निमृत को देखकर बोलते हैं कि वह ओवरएक्टिंग कर रही है और कुछ नहीं। शिव को निमृत का एंग्जाइटी अटैक नाटक लगता है।

आज तय होगा नए कैप्टन का नाम
आज के एपिसोड में ये तय होगा कि बिग बॉस 16 में अगला कैप्टन कौन होगा। में। इसके अलावा किसकी लड़ाई में किसे सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि हाल ही के एपिसोड में साजिद खान की एक स्टेटमेंट ने पूरे घर में बवाल मचा दिया था। दरअसल साजिद ने कहा था कि घर में सक्सेसफुल टीवी स्टार्स का एक अलग ग्रुप है, जो एकसाथ रहता है। इसी पर सारे लोग उनसे भिड़ गए थे और उन पर अपना गुस्सा उतारा था।












Click it and Unblock the Notifications