'बिग बॉस चाहते हैं कि...' BB में अपनी आइकॉनिक आवाज देने वाले अतुल कपूर, जो एक सीजन के लिए लेते हैं इतनी फीस
अतुल कपूर वो शख्स हैं, जो पिछले कुछ सालों से बिग-बॉस में अपनी जानदार आवाज से शो में दर्शकों की दिलचस्पी को बरकरार बनाए हुए हैं।
मुंबई, 3 अक्टूबर: 'बिग बॉस चाहते हैं...' मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में ये आवाज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। यही वो आवाज है, जो शो के कंटेस्टेंट्स को घर में अपना काम सही तरीके से करने का आदेश देती है। घर में चीजें सही तरीके से करने, माहौल अच्छा बनाए रखने या फिर किसी को रूल रेगुलेशन याद दिलाए रखने के लिए बस ये आवाज ही काफी है। क्या आपने सोचा है कि इतनी दमदार आवाज आखिरकार किसकी हो सकती है? नहीं.. तो चलिये आज आपको बताते हैं अतुल कपूर के बारे में, जो पिछले कुछ सालों से बिग-बॉस में अपनी जानदार आवाज से शो में दर्शकों की दिलचस्पी को बरकरार बनाए हुए हैं।

'बिग बॉस चाहते हैं कि...'
'बिग बॉस' की आवाज के बिना शो के बारे में सोचना ही अजीब लगता है। बिग बॉस की आवाज ही है, जो कंटेस्टेंट्स को लाइन पर लाने का काम करती है। बिग बॉस की आवाज देने वाले इन टैलेंटेड शख्स का नाम अतुल कपूर है।

कितने रुपये चार्ज करते हैं अतुल?
सूत्रों की मानें, तो अतुल एक सीजन के लिए लगभग 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। कैमरे के सामने तो अतुल नहीं आते, लेकिन शो में उनकी दमदार आवाज ही काफी है। साल 2006 से अतुल शो में अपनी आवाज दे रहे हैं। भाषा पर अतुल की बढ़िया पकड़, पिच और उच्चारण काबिलेतारीफ है।

बेहद टैलेंटेड हैं अतुल
बिग बॉस ही नहीं, अतुल ने आयरन मैन, आयरन मैन 3, द एवेंजर्स के हिंदी वर्जन में भी अपनी शानदार आवाज दी है। अतुल ने जैरेड हैरिस के लिए भी हिंदी डब किया है, जिन्होंने शर्लक होम्स: द गेम ऑफ शैडो में प्रोफेसर जेम्स मोरियार्टी की भूमिका निभाई थी।

एक आवाज ने कंट्रोल किया है घर
बिग बॉस के पूरे घर को सिर्फ एक आवाज ने ही कंट्रोल में रखा हुआ है। ये आवाज वाकई सुनने में भी बेहतरीन लगती है। अतुल कपूर की ये आवाज भटके कंटेस्टेंट्स को लाइन पर लाने का काम करती है।

सीजन 16 की हो चुकी है शुरुआत
बताते चलें कि बिग बॉस 16 की अभी शुरुआत ही हुई है। इस बार शो में बतौर कंटेस्टेंट्स साजिद खान, सुंबुल तौकीर, श्रीजिता डे, टीना दत्ता, मान्या सिंह, शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, शालीन भनोट, गौतम सिंह विज, अर्चना गौतम, एमसी स्टेन, अंकित गुप्ता, प्रियंका चाहर चौधरी, गोरी नागोरी, अब्दू रोजिक और निमृत कौर अहलूवालिया ने एंट्री मारी है।












Click it and Unblock the Notifications