Bigg Boss 16 Grand Finale: ग्रैंड फिनाले में नहीं पहुंचीं टीना दत्ता, बढ़ा दी गई विनर की प्राइज मनी
Bigg Boss 16 Grand Finale: आज शाम 7 बजे से ही बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। इस बार 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

Bigg Boss 16 Grand Finale: 'बिग बॉस 16' के धमाकेदार ग्रैंड फिनाले की शुरुआत हो चुकी है। अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ 'बिग बॉस 16' आज खत्म होने वाला है और कुछ ही घंटों बाद लोगों को बिग बॉस 16 के विनर का नाम पता चल जाएगा। इस बार रात 12 बजे शो के विनर के नाम का खुलासा हो जाएगा। करीब 19 हफ्ते पहले Bigg Boss 16 की शुरुआत हुई थी जब घर ने कुल 17 कंटेस्टेंट्स थे और अब घर में सिर्फ टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे हैं जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम शामिल हैं। लेकिन इनमें से कौन विनर बनेगा, कौन मनी बैग लेकर फिनाले रेस से बाहर हो जाएगा और कौन टॉप-3 में पहुंचेगा, यह सब कुछ ही घंटों में साफ होने वाला है।
वोटिंग के हिसाब से प्रियंका चौधरी चल रही हैं आगे
लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड्स के हिसाब से प्रियंका चाहर चौधरी भारी मार्जिन से आगे चल रही हैं। ऐसे में लग रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी ही नंबर पर रहने वाली हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर के लिए एमसी स्टैन और शिव ठाकरे के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। सलमान खान दो हफ्ते के ब्रेक के बाद 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले को होस्ट करने के लिए लौटे हैं। आज सलमान खान ही अनाउंस करेंगे कि कौन विनर बनेगा और कौन रनर-अप होगा।
परफॉर्म करेंगे सारे कंटेस्टेंट्स
आज शाम 7 बजे से ही बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले शुरू हो चुका है। इस बार 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। साथ ही कई एक्स-कंटेस्टेंट्स भी स्टेज पर परफॉर्म करेंगे। ग्रैंड फिनाले पर शो की 'मंडली' भी परफॉर्म करेगी।

टीना दत्ता नहीं पहुंचीं फिनाले में
शिव, निमृत, सुम्बुल, स्टैन, अब्दु रोजिक और साजिद खान का रीयूनियन होगा। मेकर्स ने जो प्रोमो रिलीज किए हैं, उनके मुताबिक, शालीन भनोट का डांस परफॉर्मेंस शे में उनके रिलेशनशिप्स और चिकन पर बेस्ड होगा। आपको बता दें कि एक्स कंटेस्टेंट्स में टीना दत्ता शो में नहीं पहुंची हैं।

कॉमेडियन भारती सिंह लगा रही शो में तड़का
वहीं शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी का भी एक डांस फेस-ऑफ होगा। प्रियंका और अंकित गुप्ता के फैन्स के लिए भी एक खास सरप्राइज का आयोजन किया गया है। दोनों का एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस होगा। इसके अलावा फेमस कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक इस समय कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते और गेम खेलते नजर आ रहे हैं।

'बिग बॉस 16' के विनर की बढ़ी प्राइज मनी
'बिग बॉस 16' का जो भी विनर होगा, उसे ट्रॉफी के 31 रुपये की प्राइज मनी दी जाएगी। साथ में एक i10 Nios गाड़ी भी मिलेगी। बिद बॉस 16 की इस बार की ट्रॉफी बहुत ही खूबसूरत है। उस पर घोड़े का डिजाइन बना है। 16वें सीजन की ट्रॉफी को बिग बॉस के घर के स्विमिंग पूल वाले एरिया में स्थित घोड़े के आकार के डिजाइन से इंस्पायर होकर बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications