Bigg Boss 16 फेम Abdu Rozik को दुबई में किया गया अरेस्ट, तजाकिस्तान के सिंगर पर लगा यह गंभीर आरोप
Abdu Rozik Arrested: मशहूर ताजिकिस्तानी सिंगर और बिग बॉस स्टार अब्दू रोजिक एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें चोरी के आरोप में शनिवार सुबह करीब 5 बजे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अरेस्ट किया गया है। वह मोंटेनेग्रो से यूएई पहुंचे थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पूर्व की जानकारी के आधार पर उन्हें अरेस्ट किया है। बिग बॉस में उन्होंने अपनी क्यूटनेस से काफी फैन बनाए थे। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अब्दु रोजिक की मैनेजमेंट टीम ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि हमें अभी सिर्फ यही जानकारी मिली है कि उन पर चोरी का आरोप लगा है। खलीज टाइम्स में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सिंगर की टीम ने कहा है कि वह अपनी लीगल टीम से संपर्क में है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि सिंगर के ऊपर लगे आरोप किस चीज की चोरी से जुड़े हैं। खबर लिखे जाने तक वह हिरासत में ही थे।

Abdu Rozik पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं
21 वर्षीय ताजिकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक के फैंस पूरी दुनिया में हैं। तजाकिस्तान और यूएई ही नहीं भारत, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में भी वह अक्सर शोज करते हैं। बिग बॉस में भी वह काफी लोकप्रिय हुए थे और सलमान खान भी उनके साथ मस्ती करते नजर आते थे। बता दें कि ग्रोथ हार्मोन की कमी की वजह से लगभग 3 फीट लंबे ही हैं। हालांकि, अपनी सिंगिंग और सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अब्दु पिछले कई सालों से दुबई में रह रहे हैं और यूएई गोल्डन वीजा होल्डर हैं।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने इस दिन की थी सगाई, फोटोज हुईं वायरल लेकिन नहीं दिखा दुल्हन का चेहरा, क्यों?
अब्दु रोजिक पहले भी कई बार रहे हैं विवादों में
विवादों से अब्दु रोजिक का नाता काफी पुराना है। 2024 में दुबई के कोका‑कोला एरीना में बॉक्सिंग डेब्यू और यूके में 'हबीबी' नामक रेस्तरां ब्रांड लॉन्च करने के दौरान भी वह विवादों में आए थे। इससे पहले भी भारतीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले साल मनी‑लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, वह इस मामले में आरोपी नहीं हैं। अब वह चोरी के नए मामले में गिरफ्तार हुए हैं।
यह भी पढ़ें: OI Exclusive: 'मैं हूं ड्रामा क्वीन, फुल वाल्यूम बॉस', आखिर Suchitra Krishnamurthy ने क्यों कहा ऐसा?












Click it and Unblock the Notifications