बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने इस दिन की थी सगाई, फोटोज हुईं वायरल लेकिन नहीं दिखा दुल्हन का चेहरा, क्यों?
Abdu Rozik Engagement: टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आ चुके अब्दु रोजिक इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बिग बॉस में अब्दु रोजिक न सिर्फ दर्शकों और घरवालों के फेवरेट कंटेस्टेंट बन गए थे बल्कि सलमान खान भी उन्हें काफी पसंद करते थे। अब्दु रोजिक ने अपनी क्यूट हरकतों सो लोगों को खूब एंटरटेन किया था।
अब्दु रोजिक को मिल गया है लाइफ पार्टनर
आपको बता दें कि अब्दु रोजिक मुख्य रूप से दुबई के रहने वाले हैं लेकिन बिग बॉस 16 में नजर आने के बाद से ही भारत में हर कोई उन्हें पहचानने लगा है। शो के दौरान उन्होंने हमेशा प्यार और अकेलेपन की बात कही क्योंकि उनकी हाइट 3 फुट है तो उन्हें कोई मिलता ही नहीं। लेकिन अब्दु रोजिक अब खुश हैं क्योंकि उन्हें लाइफ पार्टनर मिल गया है और वह शादी करने वाले हैं।

अब्दु रोजिक की सगाई की फोटोज वायरल
अब्दु रोजिक ने गत 9 मई 2024 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को बताया था कि वह आगामी 7 जुलाई 2024 को शादी करने वाले हैं। वहीं गत 10 मई को उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मडिया पर शेयर की हैं और अपने फैंस को बताया है कि उनकी सगाई किस दिन हुई है। तस्वीरों में अब्दु अपनी होने वाली दुल्हन को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं।
अब्दु रोजिक ने इस दिन कर ली थी सगाई
गत 10 मई 2024 को अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अब्दु एक लड़की को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अब्दु ने कैप्शन में लिखा है- Allhamdulillah 24.04.2024। इसका मतलब ये है कि अब्दु रोजिक ने अमीरा के साथ गत 24 अप्रैल 2024 को सगाई कर ली थी।
अमीरा से इस दिन होगी अब्दु की शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु रोजिक और अमीरा की सगाई दुबई में हुई है। वहीं उनकी शादी भी आगामी 7 जुलाई 2024 को दुबई में ही होगी। अब्दु अपनी सगाई की तस्वीरों में अपने पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके फॉलोवर्स और सेलिब्रिटी दोस्त उन्हें जमकर बधाई भी दे रहे हैं। हालांकि सगाई की तस्वीरों में अब्दु ने अपनी दुल्हनिया का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications