Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

OI Exclusive: 'मैं हूं ड्रामा क्वीन, फुल वाल्यूम बॉस', आखिर Suchitra Krishnamurthy ने क्यों कहा ऐसा?

OI Exclusive, Suchitra Krishnamurthy interview Hindi: मशहूर फिल्म 'कभी हां कभी ना' के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति हमेशा अपने नए प्रयोग के बारे में जानी जाती हैं। वो बेहतरीन अभिनेत्री, सुरीली गायिका और इंप्रेसिव राईटर कही जाती हैं। कम लेकिन उम्दा काम के लिए लोकप्रिय सुचित्रा को अब लोग 'ड्रामा क्वीन' के नाम से भी पुकारेंगे वो भी म्यूजिकल वाली।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम ये बातें क्यों कह रहे हैं, तो आपको बता दें कि ये कहना हमारा नहीं खुद सुचित्रा कृष्णमूर्ति का है, जिन्होंने वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में इस बारे में खुलकर बताया।

Suchitra Krishnamurthy

Suchitra Krishnamurthy हैं ड्रामा क्वीन'

सुचित्रा से जब सवाल किया गया कि आपके म्यूजिकल प्ले का नाम 'ड्रामा क्वीन' क्यों हैं? तो इस पर मुस्कुराते हुए इस खूबसूरत हसीना ने कहा कि 'क्योंकि मैं हूं 'ड्रामा क्वीन', उन्होंने कहा कि 'मैं ये मानती नहीं हूं कि 'ड्रामा क्वीन' कोई निगेटिव टर्म है, हमें स्वयं को गौरव के साथ गले लगाना चाहिए, जब हम औरतें ऐसा करती हैं तो हमें 'ड्रामा क्वीन' क्यों बुलाया जाता है, क्यों किसी को 'ड्रामा किंग' नहीं बुलाया जाता इसलिए मैं इसे बिल्कुल गलत नहीं मानती हूं , हर किसी को खुद को अपनी भावनाओं को अपनाना चाहिए और प्रकट भी करना चाहिए। फुल वाल्यूम बॉस, मैं जो हूं सो हूं।'

'मुझे लगता है कि यह एक स्वीकृति है' (Suchitra Krishnamurthy)

इसके बाद उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि ड्रामा क्वीन महिलाओं के एक बहुत बड़े स्पेक्ट्रम के साथ Resonate करने में मदद करेगी, खास करके उन लोगों को, जो कि अपनेआप को प्रेजेंट करने में हिचकिचाते है। मुझे लगता है कि यह एक स्वीकृति है जो लोग खुद को दे सकते हैं।'

हर इमोशंस के बारे में सुनने को मिलेगा (Suchitra Krishnamurthy)

आपको बता दें कि अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति वैश्विक मंच पर भारत का पहला संगीत नाटक 'ड्रामा क्वीन' प्रस्तुत कर रही हैं, जो एक इमोशनल जर्नी है। इस म्यूजिकल प्ले में आप जीवन के हर इमोशंस जैसे हार्टब्रेक, लव, मस्ती, मदरहुड के बारे में सुनने को मिलेगा। सुचित्रा ने ही इसे लिखा है और कंपोज किया है। हालांकि इसको करते हुए सुचित्रा काफी दर्द से भी गुजरी हैं, जिसका जिक्र भी उन्होंने इंटरव्यू में किया।

'यह रिलीज एक मील के पत्थर से कहीं अधिक है'

उन्होंने कहा कि 'यह रिलीज एक मील के पत्थर से कहीं अधिक है, यह Healing और Resurrection का पल है, 'ड्रामा क्वीन' के दौरान, मैंने अपने परिवार के कई सदस्यों को खो दिया। मेरी बहन सुजाता कुमार जो शो में अम्मा की आवाज हैं, मेरे माता-पिता और मेरे दो प्यारे कुत्ते, 'कपकेक और मफिन'। 2023 के अंत में अम्मा के निधन के बाद, मैं बस आगे नहीं जा सकी थी, मैंने शो को बंद कर दिया था। ऑडिबल का यह प्रस्ताव वास्तव में एक ईश्वर का वरदान था, इसने मेरे परिवार, मेरी आवाज और मेरी यादों को वापस जीवित कर दिया।'

आइए एक नजर डालते हैं Suchitra Krishnamurthy के अब तक के सफर पर

  • सुचित्रा कृष्णमूर्ति का जन्म 27 नवंबर 1975 को मुंबई में एक नॉन फिल्मी परिवार में हुआ था।
  • सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में टीवी धारावाहिक 'चुनौती' से की थी।
  • 1994 में उन्हें 'कभी हां कभी ना' में शाहरुख खान के साथ 'एना' की भूमिका से पहचान मिली, जिसे दर्शकों और आलोचकों दोनों ने सराहा ।
  • इसके बाद उन्होंने मलयालम फिल्म 'Kilukkampetti' से भी सफलता हासिल की।
  • 1990 के दशक के मध्य से मिड '90s में सचित्रा ने 'Dole Dole', 'Dum Tara', 'Aha', 'Zindagi' जैसे पॉप अल्बम्स रिलीज की।
  • सुचित्रा ने साल 2013 में 'Drama Queen' लिखी, जिसमें उन्होंने अपनी आत्मा की गहराइयों, परिवार, डिवोर्स और सिंगल मदर्स की चुनौतियों को उतारा, जिसे पहले उन्होंने स्टेज पर प्रस्तुत किया और अब ये म्यूजिकल फार्म में लोगों के सामने आया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+