Bigg Boss 16: घर में एंट्री से पहले कंटेस्टेंट को माननी होती हैं ये खतरनाक शर्तें, रूल तोड़ने पर है ये सजा...

बिग-बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले कंटेस्टेंट्स को 120 पन्नों का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है।

मुंबई, 30 सितंबर: मशहूर रियलिटी शो 'बिग-बॉस' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब सभी का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शो 1 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बिग-बॉस को लेकर तमाम तरह की बातें आपने सुनी होंगी। बीते दिनों से कंटेस्टेंट्स को लेकर भी बवाल मचा हुआ था। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के नाम भी साफ हो चुके हैं। लेकिन शो में आने से पहले और दौरान कंटेस्टेंट्स के लिए कुछ नियम बनाए जाते हैं, जिनके बारे में कई लोगों को पता नहीं होता।

120 पन्नों का होता है कॉन्ट्रैक्ट

120 पन्नों का होता है कॉन्ट्रैक्ट

टेलीविजन पर वो सब दिखाया जाता है, जो दर्शक शो में रहकर करते हैं। लेकिन शो में एंट्री लेने से पहले कंटेस्टेंट्स को एक लंबा चौड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है। 120 पन्नों के इस कॉन्ट्रैक्ट में लिखी हर एक बात कंटेस्टेंट को माननी होती है।

क्या है पहली शर्त?

क्या है पहली शर्त?

इस कॉन्ट्रैक्ट में लिखी सबसे बड़ी और पहली बात तो यही है कि इसके तहत किसी भी कंटेस्टेंट को शो शुरू होने से पहले अपना नाम कंफर्म करने की इजाजत बिल्कुल भी नहीं है। शो में हिस्सा लेने वाले किसी भी कंटेस्टेंट ने अगर ये नियम तोड़ा, तो उसे मिलने वाला सारा का सारा पैसा डूब जाएगा।

टैक्ट में कटता है पैसा

टैक्ट में कटता है पैसा

बिग-बॉस के घर में रहते हुए कंटेस्टेंट की जितनी भी कमाई होती है, वो एलिमिनेट होने पर तुरंत और सारी ही नहीं मिल जाती। बल्कि इसका कुछ हिस्सा काट दिया जाता है। इसकी वजह टैक्स है। दरअसल, टैक्स कटने के बाद ही राशि एलिमिनेट होने के बाद कंटेस्टेंट के अकाउंट में डाली जाती है।

कंफर्मेशन देने पर होती है मनाही

कंफर्मेशन देने पर होती है मनाही

बताते चलें कि कंटेस्टेंट्स को इंटरव्यू देने या फिर अपने बारे में किसी भी तरह का कंफर्मेशन देने पर मनाही है। इतना ही नहीं, बिग-बॉस के घर से बाहर आने पर भी आपके कुछ बोलने पर मनाही होती है। अगर किसी ने ये रूल तोड़ा, तो उसकी सारी कमाई को जब्त कर दिया जाएगा।

फिटनेस सर्टिफिकेट है जरूरी

फिटनेस सर्टिफिकेट है जरूरी

बिग-बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले एक फिटनेस सर्टिफिकेट होना बेहद जरूरी है। कंटेस्टेंट सिर्फ डॉक्टर की लिखी दवा के साथ ही घर में जा सकता है।

हिंसा करने पर होगा ऐसा हाल

हिंसा करने पर होगा ऐसा हाल

बिग-बॉस के घर में किसी भी तरह की हिंसा पर भी सख्त मनाही है। अगर कोई ऐसा करता है, तो तुरंत उसे बेघर कर दिया जाएगा। कई दफा शोज में ऐसा देखा भी जा चुका है।

तगड़ा है जुर्माना

तगड़ा है जुर्माना

इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, कोई भी कंटेस्टेंट शो छोड़कर नहीं जा सकता। मेकर्स जब तक चाहें, प्रतियोगी को तब तक शो में रहना पड़ेगा। अगर कोई भी ये नियम तोड़ता है तो उसे चैनल को 2 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+