Bigg Boss 15: राकेश-शमिता के अफेयर पर विशाल बोले-भाई ने बड़ा हाथ मारा है, रिद्धि डोगरा भड़कीं
मुंबई, 11 नवंबर: बिग बॉस 15 लगातार किसी की ना किसी वजह से सुर्खियों में रहता है। बिग बॉस 15 के दर्शक शो की अनसीन फुटेज को भी उतनी ही गंभीरता से लेते हैं, जितना कि वे टेलीविजन पर देखे जाने वाले एपिसोड को देखते हैं। इसी बीच शो की एक अनसीन क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस क्लिप में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट और उमर रियाज के साथ बैठे विशाल कोटियन का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में वे शमिता शेट्टी के कथित बॉयफ्रेंड राकेश बापट पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं।

विशाल ने राकेश बापट और शमिता शेट्टी के रिश्ते पर ली फिरकी
वायरल हो रही क्लिप में विशाल कोटियन हाल में शो में आए राकेश बापट और शमिता शेट्टी के रिश्ते का मजाकिया लहजे में कमेंट कर हंसी मजाकर करते दिख रहे हैं। विशाल का ये मजाक राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा को पंसद नहीं आया है। उन्होंने विशाल को सोशल मीडिया के माध्यम से खरीखोटी सनाई हैं। रिद्धि डोगरा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में विशाल कोटियन के साथ उमर रियाज, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश दिखाई दे रहे हैं।

टपोरी की एक्टिंग कर रहे थे विशाल
विशाल कोटियन सबसे पहले अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का डायलॉग बोलते दिखाई देते हैं, 'दारू पीने से लिवर खराब होता है'। इसके बाद विशाल टपोरी लहजे में राकेश के नाम का मजाक उड़ाते दिखते हैं। उनके इस मजाक में बाकी के लोग भी साथ देते दिखते हैं। वीडियो में विशाल कोटियन राकेश बापट के लिए कहते हैं, 'बहुत बड़ा हाथ मारा है अपने भाई ने। सीधा वो शिल्पा शेट्टी जो है न, उसकी बहन को पटा लिया है। तभी तो राकेश बिग बॉस में आता-जाता रहता है। अब क्या है कि उसके दम पर ये शो से वो शो, वो शो से ये शो करता रहता है। उसका चलता रहेगा।'
एक्स हसबैंड का उड़ा मजाक तो भड़की रिद्धि
रिद्धि ने ट्वीट कर लिखा कि, ऐसे लोग भी है जो लोगों की पीठ पीछे उनका मजाक उड़ाते हैं और बाद में उसे फनी कह देते हैं। दर्शकों क्या आप इस तरह से मजाक उड़वाना पसंद करेंगे? अगर नहीं तो ऐसे लोगों को जल्द ही बाहर करवाइए। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिद्धि डोगरा अपने एक्स हसबैंड को सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार सपोर्ट करती रहती हैं।

रिद्धि राकेश का पहले भी कर चुकी हैं सपोर्ट
यह पहली बार नहीं है जब रिद्धि अपने पति के लिए खड़ी हुई हैं। इससे पहले भी, रिद्धि ने राकेश का समर्थन किया था जब उन्हें अन्य प्रतियोगियों द्वारा जज किया गया था और उन्हें मैनुपुलेट किया गया है। राकेश बापट और रिद्धि डोगरा ने साल 2019 में तलाक ले लिया था। बिग बॉस 15 में हाल ही में राकेश बापट की एंट्री एक वाइल्ड के रूप में हुई थी। लेकिन अब राकेश बापट की तबियत खराब होने के कारण बिग बॉस के घर से बाहर आना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications