BB 15: ईशान को KISS करने को लेकर मायशा का बड़ा बयान, कहा-प्रेमी को कर रही था ना कि...
मुंबई, 09 नवंबर: बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट मायशा अय्यर और ईशान सहगल बाहर हो गए। मायशा अय्यर रियलिटी शो की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मायशा के ईशान सहगल के साथ उनके निडर रवैये, गणनात्मक रुख और सिजलिंग केमिस्ट्री ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। बिग बॉस हाउस से बाहर निकलने के बाद मायशा ने अपनी बिग बॉस की जर्नी, ईशान के साथ अपने रिश्ते और शमिता शेट्टी और जय भानुशाली के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बात की।
Recommended Video

'अगर रिलेशनशिप गेम के लिए होता, तो हम बेहतर योजना बनाते'
एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में जब मायशा से उनके कथित बॉयफ्रेंड ईशान को लेकर सवाल पूछा गया कि, क्या उनका ये रिलेशनशिप गेम के लिए था? इस पर मायशा ने कहा कि, अगर यह सिर्फ गेम के लिए होता, तो हम बेहतर योजना बनाते। हम मूर्ख नहीं दिखना चाहते। यह बहुत ही ऑर्गेनिक था और हमें खुद समझ नहीं आया कि यह कैसे शुरू हुआ। लेकिन तब हमें एहसास होता है कि बिग बॉस में एक हफ्ता असल दुनिया में एक महीने जैसा होता है। आम तौर पर, आप कुछ डेट्स पर जाते हैं, एक-दूसरे से कई बार मिलते हैं या शायद कोई फिल्म देखते हैं। आप उस व्यक्ति के साथ मुश्किल से चार घंटे बिता सकते हैं। लेकिन यहां बिग बॉस में हमारे रिश्ते की शुरुआत लिव-इन से हुई।

अब हम एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान रहे हैं: मायशा
मायशा ने कहा कि, हम अपने रिश्ते को शो के बाद बाहर आगे बढ़ा रहे हैं। हम एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान रहे हैं। हम बिग बॉस के बाहर इस रिश्ते को एडजस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे, कभी-कभी हम कई बातें कैमरा पर नहीं बोल पाते थे, फिर हमें एहसास होता है कि हम अब बाहर हैं। जब मायशा से पूछा गया कि, आपके एविक्शन के बाद आपके फैंस की राय थी कि शो में आपको गलत समझा गया। क्या आप भी ऐसा ही महसूस करते हैं?

अपने BF को किस कर रही थी ना कि पड़ोसी को
इस पर मायशा ने कहा कि, मुझे भी लगता है कि मुझे काफी गलत समझा गया था। मैं एक नए जमाने की महिला हूं, मैं वही कर रही हूं जो मैं करना चाहती हूं। मैं अपनी भावनाओं को दबाती नहीं हूं। अगर मैं किसी के लिए प्यार का इजहार करना चाहती हूं तो करूंगी। जो लोग 'इट्स ए फैमिली शो' कहते हैं, वे फिल्में देखने जाते हैं जहां अभिनेता स्क्रीन पर किस कर रहे होते हैं। फिर जब यह वास्तविक जीवन में हो रहा है तो यह गलत क्यों है? मैं अपनी बॉयफ्रेंड को किस कर रही थी, किसी पड़ोसी के साथ नहीं। यह मेरी इच्छा, मेरा जीवन और मेरी पसंद है जिसके साथ मुझे रहना है। इसलिए मुझे वह मुद्दा नहीं दिख रहा है जो बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications