BB15: करण कुंद्रा ने सलमान खान की पेमेंट का उड़ाया मजाक, कहा- 950 करोड़ की तो मेरी गाली ही है

BB15: करण कुंद्रा ने सलमान खान की पेमेंट का उड़ाया मजाक, कहा- 950 करोड़ की तो मेरी गाली ही है

मुंबई, 28 जनवरी: बिग बॉस 15 का आखिरी एपिसोड शुक्रवार (28 जनवरी) को टेलीकास्ट होगा। जो ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले होगा। बिग बॉस-15 का ग्रैंड फिनाले शनिवार-रविवार को होने वाला है। बिग बॉस-15 के शो के कंटेस्टेंट शो को अलविदा कहने से पहले प्रतियोगी 115 दिनों से अधिक दिन की अपनी यात्रा को देखेंगे। हमेशा की तरह आखिरी एपिसोड भी भावनाओं से भरा होने वाला है, जिसमें घर के सदस्यों की आंखों में आंसू भी आपको दिखेंगे और उनकी यात्रा को उतार-चढ़ाव से भरा हुआ देखेंगे। लेकिन इसके साथ ही बहुत सारी मस्ती और मनोरंजन भी देखने को मिलेगा। इसी एपिसोड में करण कुंद्रा सलमान खान की पेमेंट का मजाक उड़ाते हुए दिखाई देंगे।

शो के कंटेस्टेंट सलमान की पेमेंट पर करेंगे चर्चा

शो के कंटेस्टेंट सलमान की पेमेंट पर करेंगे चर्चा

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया बिग बॉस-15 के आखिरी एपिसोड में शुक्रवार (28 जनवरी) को दिखाई देंगे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो के आखिरी एपिसोड में घरवालों के साथ मस्ती करते दिखेंगे। शमिता शेट्टी, निशांत भट और रश्मि देसाई अपने शानदार प्रदर्शन से मंच पर आग लगा देंगे। इस बीच करण कुंद्रा दर्शकों को अपना मजेदार पक्ष दिखाएंगे। आखिरी दिन अपने स्टैंड-अप कॉमेडी प्रदर्शन में करण अप्रत्यक्ष रूप से हर वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान द्वारा कोसने की बात करते हुए दिखाई देते हैं। वह इसमें एक पंच जोड़ते हैं कि प्रत्येक एपिसोड के लिए शो के होस्ट सलमान खान को कितना भुगतान किया जाता है।

'कम से कम 950 करोड़ केवल मुझे गाली देने के लिए...'

'कम से कम 950 करोड़ केवल मुझे गाली देने के लिए...'

बिग बॉस-15 के आगामी एपिसोड के प्रोमो में करण कुंद्रा को यह करते हुए दिखाया गया है, "अगर सलमान भाई को हजार करोड़ भी मिलते हैं, उसमे से 950 करोड़ की तो मेरी गलियां ही है।'' करण की बात सुन हर्ष कहते हैं, करण सलमान खान के घर "गैलेक्सी अपार्टमेंट्स" के बाहर कभी भी यह कहते हुए दिखाई देंगे, "सलमान भाई कुछ तो बोल दो।"

जानें बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बारे में?

जानें बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले के बारे में?

बिग बॉस 15 अब खत्म होने वाला है, ग्रैंड फिनाले 29 और 30 जनवरी को दो भागों में दिखाया जाएगा। शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट, रश्मि देसाई और प्रतीक सहजपाल बिग बॉस 15 के 6 फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट हैं। 29 और 30 जनवरी कलर्स चैनले पर बिग बॉस 15 का ग्रैंड फिनाला रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+