Bigg Boss 15: तेजस्वी ने बोला-'मैं मां बनने वाली हूं', उमर रियाज के उड़े होश, देखें Video
नई दिल्ली, 19 दिसंबर। 'कलर्स' का विवादित लेकिन मशहूर शो बिग बॉस का रोमांच अपने चरम पर है। शो को लोगों से जोड़े रहने के लिए रोज नए-नए पैंतरे पैदा किए जा रहे हैं तो वहीं इस वीकेंड आपको शो में बड़ा धमाल नजर आने वाला है क्योंकि शो में एंटरटेनमेंट के दो पुरोधा सलमान खान और गोविंदा की जुगलबंदी देखने को मिलेगी, जो कि शो के अंदर जमकर धमाल मचाने वाले हैं। कलर्स ने शो को प्रोमो आउट कर दिया है, जिसने लोगों को और क्रेजी बना दिया है।

'हम जो कहेंगे वो तुम्हें एक्टिंग के साथ करना होगा'
प्रोमो में सलमान-गोविंदा शो के प्रतियोगियों को कुछ मुश्किल टॉस्क देते हैं और घरवालों को उनकी बातों को मानते हुए हर टास्क को करना पड़ता है। इसी टास्क के तहत Swaragini फेम तेजस्वी प्रकाश का एक अलग ही अंदाज शो के अंदर देखने को मिलेगा। वो कुछ ऐसा कहेंगी हैं जिसे देखकर घरवालों के होश ही उड़ जाएंगे, खास करके उमर रियाज के। दरअसल सलमान-गोविंदा तेजस्वी से कहते हैं कि 'हम जो कहेंगे वो तुम्हें एक्टिंग के साथ करना होगा।'

'पेट में बहुत गैस हो रही है'
जिस पर तेजस्वी 'ओके' कर देती हैं। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि बोलो 'पेट में गैस हो रही है'। इस पर तेजस्वी पेट पर हाथ रखकर मुंह बनाकर बोलती हैं कि 'पेट में बहुत गैस हो रही है'। जिसके बाद उनके आस-पास खड़े लोग नाक पर हाथ रखकर उनसे दूर हो जाते हैं।

'अब तुम गुस्सा दिखाओ'
इसके बाद गोविंदा बोलते हैं कि 'अब तुम गुस्सा दिखाओ', जिसके बाद तेजस्वी जोर से चिल्लाती हैं और घरवालों को गरियाने लगती हैं। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि 'अब बोलो मैं मां बनने वाली हूं'।
' मैं मां बनने वाली हूं'
जिस पर तेजस्वी बोलती हैं कि ' मैं मां बनने वाली हूं' , जिसे सुनते ही घरवालों के कान खड़े हो जाते हैं खास करके उमर रियाज के। इसके बाद तेजस्वी खुद ही कहती हैं कि 'क्या गैस होने से कोई मां बन सकता है?' इसको सुनने के बाद सलमान-गोविंदा जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
'वीकेंड का वार'
शो में केवल तेजस्वी को ही इस तरह के टास्क से नहीं गुजरना पड़ता है बल्कि और घरवालों को भी अजीबो-गरीब हरकतें करनी पड़ेगी, अब वो हरकतें क्या हैं इसके लिए आपको पूरा एपीसोड देखना होगा तो देखना ना भूलें 'वीकेंड का वार' रात 9.30 बजे।












Click it and Unblock the Notifications