'मैंने तो खूब मेहनत की लेकिन....' रुबीना दिलैक ने तस्वीरें शेयर कर बताई आपबीती, पति अभिनव का ऐसा था रिएक्शन
मुंबई, 08 सितंबर: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक वैसे तो अपने स्टाइलिश लुक और शानदार स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके बॉडी वैट में काफी बढ़ोतरी हो गई, जिससे वो काफी परेशान नजर आई थीं, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में शेयर किए गए अपने पोस्ट में किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके इस पोस्ट पर उनके पति अभिनव शुक्ला का भी जबरदस्त रिएक्शन आया है, जिसके बाद उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

कोरोना के दौरान 7 किलो वजन गेन किया
बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक इन दिनों कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मेरे एहसास के बाद फिर से खुद से प्यार करना सीख रही हूं, एक संपूर्ण, दुबला शरीर परिभाषित नहीं करता कि मैं कौन हूं। मैंने कोरोना से रिकवरी के दौरान 7 किलो वजन गेन कर लिया था, जिससे मेरे अंदर वास्तव में असहज और आत्मविश्वास की कमी हो गई थी।

पति अभिनव शुक्ला ने भी किया कमेंट
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि वापस 50 किलो वजन पर आने के लिए मैंने काफी कड़ी मेहनत की लेकिन, वजन सबसे पहले आपकी हेल्थ पर निर्भर करता है न कि आपके लुक्स के बारे में... अपने शरीर का ध्यान रखें। रुबीना दिलैक के इस पोस्ट पर उनके फैन्स के साथ-साथ उनके पति अभिनव शुक्ला ने भी कमेंट किया।

ऑफ-शोल्डर गाउन में खूबसूरत दिख रहीं रुबीना
रुबीना ने ऑफ-शोल्डर गाउन में अपनी तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ओके मैम! मैंने सिर्फ परांठे खाकर 7 किलो वजन बढ़ा लिया है! इसके अलावा बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने लिखा कि मैंने 5 किलो पिज्जा खा लिया है। बता दें कि रुबीना के पोस्ट को अब तक 4 लाख 32 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही फैंस भी उनकी खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे।

मई में रुबीना हुई थीं कोविड -19 पॉजिटिव
इस साल मई में रुबीना का कोविड -19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद वो शिमला में अपने घर पर वो क्वारंटाइन में थी, जबकि उनके पति अभिनव मुंबई में थे। अपने YouTube चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में उन्होंने कोरोना के साथ अपनी लड़ाई के बारे में बताया था और कहा था कि वह इससे टूट गई थी। रुबीना और अभिनव को बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications