Bigg Boss विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन, आखिरी पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात
मुंबई, 2 सितंबर। Siddharth Shukla Passed Away. बिग बॉस 13 के विनर और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला अचानक हम सबको छोड़कर चले गए। दिल का दौड़ा पड़ने से 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उनके निधन की पुष्टि कर दी गई। अचानक आई इस दुखद खबर से सिद्धार्थ शुक्ला के करीबी, उनके दोस्त, फिल्मी और टीवी सितारों के साथ उनके लाखों फैंस सकते में है।
Recommended Video

नहीं रहे सिद्धार्थ शुक्ला
शुरुआती जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ से रात को सोने से पहले कुछ दवाईयां खाई थीं, लेकिन उसके बाद वो उठ नहीं सके। अस्पताल ने दिल का दौरा पड़ने से उनके मौत की पुष्टि की है। टीवी और रियलिटी शो के बड़े नाम के तौर पर सिद्धार्थ ने बहुत कम समय में बड़ा नाम कमाया था। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सिद्धार्थ ने जाते-जाते दिल छू लेने वाली बात लिखी थी।

सिद्धार्थ का आखिरी पोस्ट
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद किया था। सिद्धार्थ ने करीब 1 हफ्ते पहले अपना आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने फ्रंटलाइन वर्कर्स को धन्यवाद देते हुए लिखा- 'आपका दिल से धन्यवाद। आप अपन जीवन को दांव पर लगातार, लगातार बिना थके हुए उन लोगों के लि काम करते हैं, जो आपके परिवार से भी नहीं है। आप सच में दुनिया के सबसे बहादुर लोग हैं। एक फ्रंटलाइन वर्कर के तौर पर काम करना आसान नहीं है। मैं आपके इस समर्पण को दिल से सलाम करता हूं। #MumbaiDiariesOnPrime देश के असली सुपरहीरो, जो ,सफेद कैप में हैं उन नर्सिंग स्टाफ के अनगिनत त्याग को समर्पित है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 मिलियन स जयादा फॉलोअर्स हैं, जो अब सकते में हैं। 30 अगस्त को सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित अंतिल और अवनी को बधाई दी।

सिद्धार्थ की आखिरी फिल्म
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया। उनके फैंस अभी भी इसपर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता सिद्धार्थ अपनी करीबी दोस्त शहनाज गिल के साथ रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी शो और डांस दीवाने 3 के सेट पर नजर आए थे। एकता कपूर की 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' उनकी आखिरी फिल्म थी। सिद्धार्थ ने टीवी पर बालिका वधू से अपन करियर की शुरुआत की, जिसमें उनक किरादर को नई पहचान मिली। इसके बाद वो दिल से दिल तक, झलक दिखला जा 6, खतरों के खिलाड़ी , बिग बॉस 13 में नजर आएं। उन्होंने बिग बॉस 13 का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद कई हिट म्यूजिक्ल एल्बम किए।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications