यूट्यूबर भुवन बाम की डेब्यू वेब सीरीज 'ढिंढोरा' का ट्रेलर रिलीज, 9 अलग-अलग रोल में आएंगे नजर

मुंबई, 4 अक्टूबर: यूट्यूबर भुवन बाम अपनी पहली वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। भुवन बाम की डेब्यू वेब सीरीज का नाम 'ढिंढोरा' है। जिसका ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। अपने यूट्यूब चैनल बीबी की वाइंस के लिए मशहूर भुवन बाम अपनी पहली वेब सीरीज का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया है। उनके चैनल के 20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राबर्स हैं, ऐसे में ट्रेलर ट्रेंड में आ गया है और उसको काफी देखा जा रहा है।

 9 किरदार करेंगे भुवन बाम

9 किरदार करेंगे भुवन बाम

सीरीज के ट्रेलर में भुवन बाम 9 अलग-अलग किरदार में नजर आएंगे। इसमें मध्यम वर्ग की जिंदगी को दिखाया जाएगा। ट्रेलर की शुरुआत 'हम मिडिल क्लास वालों की आदत है ना, सपने पूरे होने से पहले उसे जीन लेने की।' भुवन ने इसमें कॉमेडी से दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश की है। इस सीरीज को यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। 14 अक्टूबर को इस सीरीज को रिलीज किया जाएग।

क्या कहते हैं बाम

क्या कहते हैं बाम

इस सीरीज को लेकर भुवन ने कहा है कि शो में निभाए जाने वाले सभी नौ पात्रों के लिए अलग-अलग तैयारी करनी पड़ी। मैंने एक ही समय में कई किरदार निभाए है। इनमें टीटू मामा की भूमिका निभाना मेरा पसंदीदा था, लेकिन जानकी के किरदार के लिए तैयारी करना सबसे कठिन था। इस वेब सीरीज में, भुवन अपने यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइंस' के नौ पात्रों के साथ नजर आएंगे।

काफी समय से कर रहे थे इस पर काम

काफी समय से कर रहे थे इस पर काम

भुवन अपनी इस वेब सीरीज पर लंबे समय से काम कर रहे थे। जो कि अब पर्दे पर आने को तैयार है। हाल ही में जब 'ढिंढोरा' का फर्स्ट लुक और पोस्ट उन्होंने रिलीज किया था, तो ये काफी वायरल हुआ था। पोस्टर में भुवन मफलर, चश्मा और हाथ में बैग लटकाए हुए दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+