हद से ज्यादा हसीन हैं टी-सीरीज के मालिक की बीवी, जीती हैं लग्जरी लाइफ, संपत्ति जानकर फटी रह जाएंगी आंखें
Divya Khosla Net Worth: बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका और मशहूर कंपनी टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
उन्होंने हाल ही में अपने सरनेम से 'कुमार' हटाया था, जिसके बाद ये चर्चा होने लगी कि दिव्या और भूषण कुमार के बीच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों की 19 साल पुरानी शादी टूटने वाली है।

इन बातों ने जब तूल पकड़ा तो पहले दिव्या ने और उसके बाद भूषण कुमार ने इसका खंडन किया। भूषण कुमार ने दिव्या के सरनेम वाली हरकत पर भी सफाई दी।
हम दोनों साथ में काफी खुश हैं:भूषण कुमार
भूषण कुमार का कहना हैं कि 'दिव्या खोसला ने ये कदम एक एस्ट्रोलॉजर के कहने पर उठाया है हम दोनों साथ में काफी खुश हैं, हम कहीं नहीं जा रहे, हमारो कोई तलाक वगैरह नहीं होने जा रहा है, लोगों का क्या है, कुछ भी सोच लेते हैं, फिलहाल इस तरह की बातों में कोई सच्चाई नहीं है।'
बॉलीवुड के कूल कपल कहलाते ैहं दिव्या-भूषण
आपको बता दें कि भूषण कुमार और दिव्या खोसला बॉलीवुड के काफी कूल कपल कहे जाते हैं। दोनों की पहली मुलाकात 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' के सेट पर हुई थी, पहली ही नजर में भूषण कुमार को दिव्या पसंद आ गई थीं। दोनों में दोस्ती हुई जो प्रेम में बदली और बाद में दोनो ने साल 2005 में शादी कर लीं और दोनों आज खुशहाल लाइफ बिता रहे हैं।
दिव्या खोसला करोड़ों की मालकिन हैं
संगीत की दुनिया में 'टी सीरीज' की हूकूमत है, इसलिए दिव्या खोसला करोड़ों की मालकिन हैं। आपको बता दें कि "टी-सीरीज़" की वैल्यू करीब 4000 करोड़ है तो वहीं दिव्या और भूषण कुमार एक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं।
दिव्या के पास करीब 206 करोड़ की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या के पास करीब 206 करोड़ की संपत्ति है, वो फिलहाल प्रोडक्शन का भी काम करती हैं और उन्होंने कई फिल्में और म्यूजिक एलबम प्रोड्यूस की है।
फिल्म 'यारियां' से बतौर अभिनेत्री सफर शुरू किया
मालूम हो कि दिव्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'यारियां' से बतौर अभिनेत्री किया था। वो बहुत सारे ब्रांड एंडोर्समेंट से लाखों की कमाई करती हैं और उनके पास ऑडी, रोल्स रॉयस और बेंटली फ्लाइंग जैसी कई महंगी कारें भी हैं।
वैष्णो देवी धाम में रचाई थी भरत कुमाप से शादी
मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली दिव्या खोसला ने 13 फरवरी 2005 को मां वैष्णो देवी के धाम कटरा में शादी की थी, साल 2011 में दिव्या और भूषण के एक बेटे के मम्मी-पापा बने थे।
बहुत अच्छी डांसर और लेखिका भी हैं दिव्या खोसला
दिव्या खोसला ने 'यारियां' , 'सत्यमेव', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' जैसी फिल्में की हैं, इसके अलावा वो फाल्गुनी पाठक के गाने 'आयो रामा' में काम कर चुकी हैं। वो अभिनेत्री होने के साथ-साथ बहुत अच्छी डांसर और लेखिका भी हैं। सोशल मीडिया पर भी वो अपने स्टाइल की वजह से काफी चर्चित रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications